October 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026* चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026* चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026* चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर *सदर तहसील में उमड़ी फरियादियों की भीड़।
मुजफ्फरनगर। जनपद की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील स्तर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सदर तहसील में पीड़ितों और फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने जमीन, राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उन्हें तत्काल निस्तारित कराने की कार्रवाई की गई। सदर तहसील में एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया और तहसीलदार राधेश्याम गौड़ सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के विभिन्न थानों से पुलिस अधिकारी भी समाधान दिवस में पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक सीधे पहुंच उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जनपद की सदर, खतौली, जानसठ और बुढ़ाना तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनी गईं।

Taza Khabar