पूर्णिया बिहार 3 अक्टूबर 26 काली मंदिर घाट पर चला स्वच्छता का महा-अभियान, महापौर ने दिया “स्वच्छ पूर्णिया” का संदेश
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ डिवीजनबिहार
*पूर्णिया बिहार :* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देश पर चल रहे *”स्वच्छता ही सेवा अभियान”* के तहत शुक्रवार को सिटी काली मंदिर परिसर, घाट एवं नदी किनारे मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व नगर निगम की महापौर *विभा कुमारी* और नगर आयुक्त *अनिरुद्ध पांडे* ने किया। इस दौरान वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों ने मंदिर परिसर और नदी किनारे में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
*महापौर विभा कुमारी ने कहा -*
महात्मा गांधी ने स्वच्छता को केवल साफ-सफाई नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और जिम्मेदारी से जोड़ा था। पूर्णिया नगर निगम का संकल्प है *”स्वच्छ पूर्णिया, स्वस्थ पूर्णिया और समृद्ध पूर्णिया”*। शहर को स्वच्छ बनाना सिर्फ निगम का काम नहीं, इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालना चाहिए।
*नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे ने कहा -*
गांधी जयंती पर धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता पैदा करना हमारा उद्देश्य है। निगम सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में लगा है, लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना स्थायी स्वच्छता संभव नहीं है। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें और सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें।
इस मौके पर वार्ड पार्षद राकेश राय, गुलाब हुसैन, पार्षद प्रतिनिधि श्रीप्रसाद महतो, मनोज साह, प्रधान सहायक उमेश यादव, सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन एवं राजेश झा, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनेश कुमार सिंह, लोक स्वच्छता पदाधिकारी अंकिता भारद्वाज, टाउन प्लानर ताराचंद्र विद्यासागर सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 3 अक्टूबर 26*मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा, आराधना मिश्रा को बधाई
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026* चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
कुशीनगर 3 अक्टूबर 26*सड़क दुर्घटना में परवेज अंसारी के निधन पर शोक संवेदना