[13/02, 2:02 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
*कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र सबसे बड़ा हथियार : निर्मल खत्री*
*कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन रूदौली में हुआ आयोजित*
भेलसर(अयोध्या)आज कांग्रेस के पास सबसे बड़ा हथियार प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञापत्र है जिसमें किसानों का कर्जा माफ,गेहूं धान के मूल्यों में बढ़ोतरी,छात्राओं को स्कूटी व स्मार्टफोन,बिजली बिल हाफ,20 लाख रोजगार,आंगनबाड़ी,आशा बहुओं का मानदेय,वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी,संविदा कर्मियों का नियमितीकरण,महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त,महिलाओं को भी बस यात्रा मुफ्त,महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण है।उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ0 निर्मल खत्री ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी आदिनाथ मिश्रा ने की तथा संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रूदौलवी ने की।
श्री खत्री ने कहा कि इसके अलावा भी रुदौली क्षेत्र में बड़े विकास कार्य कांग्रेस की ही देन है चाहे वह बड़ी-बड़ी सड़कें व रुदौली की ओवरब्रिज व नगर पालिका की स्थापना,दूरदर्शन टावर,गांव में बिजली विद्युतीकरण हो।डॉक्टर खत्री ने कहा सभी कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेकर उठे कि प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञापत्र को घर-घर पहुंचाएंगे जिससे लोग अवगत हो और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पंडित दयानंद शुक्ला जी को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेजने का काम करें।कांग्रेस प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला ने उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी समझ कर गांव गांव जाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों युवाओं तथा महिलाओं के लिये की घोषणाओं को जन जन तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने मुझे मौका दिया अपने क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे।सम्मेलन को जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय,ए आईसीसी सदस्य राजेन्द्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,मुजतबा खाँ,पूर्व जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी इरफान खाँ,युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह,जलील अहमद,राजेश तिवारी,पीसीसी सदस्य कारिब करनी,राकेश बंशल,प्रताप बहादुर सिंह,पूर्व प्रधान सुरेन्द्र तिवारी,अतीकुर्रहमान सफ्फू,अकील खाँ,शकील भैसौली,परमानन्द शुक्ला,निक्कू राम,शिवप्रकाश कसौधन,अनिल वर्मा आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
[13/02, 2:02 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
*समाजसेवी राजन पांडे ने बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी को दिया समर्थन*
*रुदौली विधानसभा को अब तक छुट्टा जानवरों ने खूब चरा अब कदापि ऐसा होने दें……राजन पांडेय*
भेलसर(अयोध्या)जिले के वरिष्ठ समाजसेवी राजन पांडे ने रुदौली के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां को अपना समर्थन देते हुए अपने समर्थकों के साथ मैदान में उतर कर उन्होंने सघन जनसंपर्क श्री तमाम गांवों में जाकर डोर टू डोर किया।
समाजसेवी राजन पाण्डेय ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र वासियों से सैयद अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री रुश्दी मियां को मैं लगभग 20 सालों से जानता हूं बहुत ही बेहतर अच्छे व नेकदिल इंसान हैं और वह हर समाज के लोगों का सम्मान करते हैं वह सबको साथ लेकर चलने वाले इंसान हैं।उन्होंने कहा कि वह मानवता के साथ-साथ जमीनी नेता हैं कोई भी जरूरतमंद उनके पास जाता है तो वह बढ़-चढ़कर उसकी मदद करते हैं और जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करते है। इसलिए इनके पक्ष में आप सभी अपना बहुमूल्य मतदान करें। पूर्व विधायक रुश्दी मियां के साथ उन्होंने लगभग 20 गांवों में पहुंच कर लोगों से मुलाकात कर उनके पक्ष में ताकत झोंकी।उन्होंने कहा रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लोग व रुदौली की देवतुल्य जनता आप सभी से मैं हाथ जोड़ने आया हूं आप लोग अपना बहुमूल्य वोट अपने रुदौली के इस सेवक को देकर गंगा जमुनी तहजीब के लिए जानी जाने वाली रुदौली विधानसभा को अब तक छुट्टा जानवरों ने खूब चरा है अब आप लोग कदापि ऐसा बिल्कुल न होने दें।
[13/02, 2:02 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
*पासिनपुरवा गांव से देहरादून मजदूरी करने गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पासिनपुरवा मजरे खण्ड पिपरा से परिवार का पालन पोषण हेतु देहरादून मजदूरी करने गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हुई।
ज्ञात हो कि श्यामू पुत्र मालिक राम रावत निवासी पासिनपुरवा अपने परिवार को छोड़कर देहरादून मजदूरी करने गए थे जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।शनिवार को सुबह मृतक का शव गांव पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया।मृतक के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं बच्चों के सर से पिता का साया उठा गया।मृतक की पत्नी ने बताया की मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे हैं अब इनका मेरे शिवा पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है न ही अब कोई कमाने वाला है मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।बसपा प्रत्याशी सै0 अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां ने पीड़ित परिवार से मिल इस घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है और पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
[13/02, 2:02 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*
*एआईएमआईएम प्रत्याशी ने किया क्षेत्र का दौरा*
भेलसर(अयोध्या)आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन व भागीदार परिवर्तन मोर्चा के प्रत्याशी शेर अफगन ने अपनी टीम के साथ रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया।
गांवो में शेर अफगन ने लोगों से मुखातिब होकर कहा की यह नाम निहाद सेकुलर पार्टियां कल भी एक सीट वाली भाजपा का डर दिखाकर दलितों और अल्पसंख्यकों का वोट ले रही थी और आज भी भाजपा का डर दिखा कर हमसे वोट मांग रही है।शेर अफगन ने कहा कि अब हम सब लोगों को इनके बहकावे व छलावे नहीं आना है यह देश संविधान से चलता है और संविधान में सबके अपने अपने अधिकार हैं हम सभी लोगों को अपने अधिकारों को समझना होगा उन्होंने शोषित वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा व शोषित वंचित समाज के लोगों की तरक्की के लिए एआईएमआईएम प्रत्याशी को जिता कर बैरिस्टर असद उद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।उक्त अवसर पर जिला सचिव महताब आलम व कफील अहमद,ब्लाक अध्यक्ष इकरार खान,द्वारिका प्रसाद,फ़ैज़ आलम,सलमान,मो0 शफीक,मो ज़ुबैर,शारिक,हामिद अली,गुफरान अली,एहसान अली,महताब,बिलाल अहमद,तौफीक अहमद,शाहरुख खान,नजीब खान,नदीम खान,मुईन अली अट्टु सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।
[13/02, 2:02 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रियाज़ अन्सारी की रिपोर्ट*
*लाला रेवती रमन मेमोरियल इंडोर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सिंगल्स में प्रणव अग्रवाल रहे अव्वल व डबल्स में जिया व सलमान की जोड़ी ने बाज़ी मारी*
भेलसर(अयोध्या)लाला रेवती रमन मेमोरियल इंडोर बैडमिंटन स्टेडीयम काशीपुर में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का डबल्स व सिंगल्स का फ़ाइनल मैच शुक्रवार की शाम को खेला गया।जिसमें डबल्स में मो० ज़िया व सलमान अहमद की जोड़ी ने 21-15, 21-17 से जीत दर्ज की वहीं प्रणब अग्रवाल व अफ़ज़ल अंसारी की जोड़ी उपविजेता रही। जबकि सिंगल्स में प्रणव अग्रवाल ने 15-13,15-9 से शानदार जीत दर्ज कर ख़िताब अपने नाम किया व मो० अनस दूसरे नम्बर पर रहे। ज्ञात हो कि तीन दिन चले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार की शाम को लाला रेवती रमन की बहू उमा अग्रवाल ने फ़ीता काटकर किया।जिसमें डबल्स में छः जोड़ियों व सिंगल्स में दस खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार अजय गर्ग ने बताया यह स्टेडीयम स्व० लाला रेवती रमन जी की स्मृति में रुदौली व आस पास के खेल प्रेमियों को इसी वर्ष समर्पित किया गया है यह रुदौली का एकमात्र इंडोर बैडमिंटन स्टेडीयम है।यह आयोजन आज के इतने दौड़ भाग के जीवन में लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास है।उन्होंने खेल में खुद भाग लेकर उपस्थित लोगों को प्रोत्साहित किया।लायंस क्लब रुदौली के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा. निहाल रज़ा ने कार्यक्रम के आयोजक अजय गर्ग को कुशल आयोजन की बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।खेल में रणजीत कुमार,विशाल कौशिक,अनुज चौहान,प्रवीण यादव,मो. हस्नैन,तौहीद शेख़,शुभम खत्री,आमिर शेख़, तौहीद खान,अनुज चौहान व मो. ओकशा ने भाग लिया।टूर्नामेंट में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन,भाजपा युवामोर्चा के उपजिलाध्यक्ष आशीष शर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,भाजपा युवामोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप नवीन शुक्ला,विपिन गुप्ता,मृदुल अग्रवाल,रघुकुल अग्रवाल,सक्षम अग्रवाल,डा. उदय राजपूत,अदनान रसूल,मो0 अफ़ज़ल,सलमान अहमद,मो0 ज़िया,सौरभ अग्रवाल,ब्रजेश धवन,राकेश बंसल,शोभित अग्रवाल,मो अनस,अयान सोलंकी,अकील सिद्दीकी व आयुष्मान गुप्ता आदि उपस्थित रहे।टूर्नामेंट का संचालन जुगल किशोर शर्मा व ख़ुर्शेद अहमद ने किया।

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26*थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को चोरी की मोटर साईकिल व अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 30 मार्च 26* अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।*