कौशाम्बी13फरवरी*चौराडीह गांव में सफाईकर्मी के न आने से लगा गंदगी का अम्बार*
*विभागीय उपेक्षा से मजबूर गांव के लोग खुद कर रहे हैं नालियों की सफाई*
*कौशाम्बी* विकास खण्ड चायल के चौराडीह गांव में सफाई कर्मचारी के गांव ना पहुंचने से गांव में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है नालियां चोक हो गई हैं जिस से दुर्गंध उठ रही है नालियों से उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीणों का हाल खराब हो रहा है बार-बार शिकायत के बाद भी सफाई कर्मी के कारनामे पर विभागीय अधिकारी रोक नहीं लगा सके हैं जिससे ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने काफी दिनों से सफाई कर्मी को गांव में देखा तक नहीं है। गांव में कूड़ा कई दिनों तक पड़ा रहता है नालियां गंदगी के कारण चोक हो गई हैं। आम दिनों में भी लोगों को भीषण गंदगी से जूझना पड़ रहा है। नालियों में बजबजा रही गंदगी से बीमारी का खतरा हमेशा बना रहता है। मजबूरी में ग्रामीण स्वयं सफाई करने को मजबूर हैं।ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से शिकायत करने का भी कोई असर सफाई कर्मी पर नहीं हो रहा है।
चायल ब्लाक के चौराडीह गांव में सफाई कर्मचारी श्रीप्रकाश तैनात तो है लेकिन गांव वालों ने उसे काफी दिनों से गांव की सफाई करते देखा ही नहीं है। जिससे गांव में अव्यवस्था का आलम पसरा है। गांव में कूड़े के ढेर रास्तों पर लगे रहते हैं। कूड़ा फैलकर रास्तों से घरों में भी आ जाता है। नालियों का हाल भी काफी खराब है उनमें गंदगी बजबजा रही है। जिससे गंभीर बीमारी का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीण दिनेश कुमार भीमसेन जितेंद्र मिश्रा शोभादेवी और कमलादेवी आदि का कहना है कि सफाईकर्मी सिर्फ त्योहार पर आता है उसके बाद लापता हो जाता है।उन लोगों को खुद से नालियों की सफाई करनी पड़ती है।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान गिरिजा देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेन्द्र पांडेय से शिकायत किया मगर उन लोगों के कान पर जू नहीं रेंगी इससे लोगों में काफी रोष है।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*