October 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलवर 1 अक्टूबर 26*आदिनाथ पब्लिक स्कूल अलवर में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित*

अलवर 1 अक्टूबर 26*आदिनाथ पब्लिक स्कूल अलवर में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित*

अलवर 1 अक्टूबर 26*आदिनाथ पब्लिक स्कूल अलवर में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित*

अलवर। आदिनाथ पब्लिक स्कूल, अलवर में शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने के उद्देश्य से एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग (Activity Based Learning) पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन फुलमार्क्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया, जिसमें स्कूल के सैकड़ों शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन अंशिका बब्बर ने शिक्षकों को एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग की विभिन्न तकनीकों, कक्षा में गतिविधियों के प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल एड्रियन फ्रैंक एवं वाइस प्रिंसिपल अल्पा जैन सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं फुलमार्क्स प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर ब्रजेश पाठक ने भी कार्यशाला में सहभागिता करते हुए शिक्षकों को आधुनिक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर व्यावहारिक रूप से एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग को समझा। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को शिक्षण प्रक्रिया में नवीनता एवं प्रभावशीलता लाने की दिशा में उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट

Taza Khabar