पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा: ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 लुटेरे गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात हथियार के बल पर 10 लाख रुपये का पटुआ लदा ट्रैक्टर लूट मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ बनमनखी के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया है।
इस संबंध में जानकीनगर थाना कांड संख्या- 307/26 दिनांक 29 सितंबर 2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
*एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा*
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर छापेमारी कर लूटे गए ट्रैक्टर की ट्रॉली, इंजन, घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
*ड्राइवर की साज़िश से हुई लूट*
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि इस पूरे लूटकांड का मास्टरमाइंड ट्रैक्टर का चालक ही था। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
*फरार अपराधियों की तलाश जारी*
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अन्य साथियों के भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप
महोबा ३० सितंबर २६*सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को वितरित की गई सेफ्टी किट