प्रयागराज12फरवरी*बसपा भाजपा दोनो है मौसेरे भाई- राजेश पांडेय
सपाइयों ने किया क्षेत्र में जनसंपर्क
कोरांव प्रयागराज
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधानसभा कोराव अंतर्गत ग्राम सभा तराव सेमारिहा और नगर पंचायत कोरांव में जनसंपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के सिद्धांतो और नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
इस मौके पर चर्चित किसान नेता राजेश पांडे ने भाजपा बसपा और कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुसलमान मंदिर मस्जिद के नाम पर जनता को गुमराह कर अपना वोट बैंक बनाती है जबकि उनके एजेंडे से विकास का मुद्दा नदारद रहता है तो वही बहुजन समाज पार्टी दलितों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकती है और खुद को दलितों की बेटी बताकर दलित हितैषी होने का दावा करती जबकि वास्तविकता यह है वह दलित की बेटी नही दौलत की बेटी है इसी क्रम कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है तीनो पार्टियों के विफल होने आज प्रदेश की जनता समाजवादी सरकार बनाने के लिए आतुर है।
मौके पर उपस्थित रविंद्र जैसल प्रधान एवम जिला सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित सभा ने कहा कि जहां सभी दलो के लोगों ने प्रत्याशियों का चयन करते हुए पैसे वालों एवं रसूखदार लोगों को टिकट देने में तरजीह दिया वही कोरांव विधानसभा से एक बहुत ही गरीब पार्टी कार्यकर्ता रामदेव निडर को टिकट दे कर यह साबित कर दिया कि समाजवादी पार्टी में ही कार्यकर्ताओं और गरीबों का सम्मान है।
इस मौके पर मुख्य रुप से मेहताब खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कोरांव पवन सोनकर विधान सभा सचिव इमरान खान धर्मराज पटेल रोहित सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*