*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 25सितंबर 26*गणेश विसर्जन के जुलूस में बवाल, दो पक्ष भिड़े,दईमार बम चलने से कई युवक घायल,
कानपुर नगर*गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।*
*आरोप है कि हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी अर्पित शुक्ला अपने घर पर गणेश महोत्सव मनाने के बाद क्षेत्रीय लोगों के साथ गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में शोभित ठाकुर व उसके अन्य साथियों ने मारपीट के साथ विवाद शुरू कर दिया।*
*देखते ही देखते दिवाली में इस्तेमाल होने वाले दईमार बम भी चलाए जाने लगे, जिसकी चपेट में आने से कई युवक घायल हो गए।*
*घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।*
More Stories
रायगड 25 सितम्बर 26*भक्तीचे सूर आणि जनजागृतीचा संदेश..! रायगड पोलिस बँड पथकाने विविध गणेशोत्सवात सुरेल सहभाग
नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर26 *पूर्णिया वार्ड 28 की Doctor Z,B,Raza गली में नारकीय स्थिति, सालों से 2 फीट पानी में डूबा है रास्ता*