पूर्णिया बिहार 25 सितंबर 26 *ब्राइट कैरियर स्कूल की अनूठी पहल : 30 टीबी रोगियों को दिया पोषण का सहारा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार।* टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देते हुए ब्राइट कैरियर स्कूल, शक्तिनगर ने सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश की है। स्कूल के निदेशक-सह-संस्थापक श्री गौतम सिन्हा के सौजन्य से जिला यक्ष्मा केंद्र के सहयोग से 30 टीबी रोगियों के बीच पोष्टिक फूड बास्केट का वितरण किया गया।
पोषण से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि टीबी के सफल उपचार में दवा के साथ-साथ संतुलित आहार बेहद जरूरी है। पौष्टिक भोजन से मरीज की इम्युनिटी बढ़ती है और वह जल्दी स्वस्थ होता है। उन्होंने सभी रोगियों को दवा का कोर्स पूरा करने की अपील की।
निक्षय मित्र बनने की अपील
संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर ने समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं से आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि ‘जनभागीदारी अभियान’ के तहत निक्षय मित्र बनकर ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों को गोद लें और पोषण सहयोग करें।
सरकारी केंद्रों पर मुफ्त जांच व इलाज
डीटीसी के डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच और पूरा इलाज बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध है। किसी भी लक्षण पर तुरंत जांच कराएं।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सोरेंद्र कुमार दास, नवीन कुमार दास, राजनाथ झा, संजय कुमार, प्रिया कुमारी, अमित कुमार, प्रशांत कुमार, एएनएम रजिना मुर्मू, साक्षी गुप्ता, अभिषेक, चंदन सहित जिला यक्ष्मा केंद्र के सभी कर्मी मौजूद रहे।
More Stories
सुलतानपुर 25.09.2026*गोमती नदी के बढ़े जलस्तर एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश–
अयोध्या25 सितंबर 26*14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26 भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा