लखनऊ24 सितम्बर26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡️ लखनऊ: नैमिष नगर, वरुण विहार योजना का शुभारंभ आज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे आज शुभारंभ। 5 बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का होगा शिलान्यास। सीएम योगी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का LDA वीसी ने लिया जायजा।
➡️ लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज का कार्यक्रम। आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगे सपा प्रमुख। 12 बजे रायबरेली के बछरावां पहुंचेंगे अखिलेश। 1.30 बजे सपा के रथ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज जाएंगे। 3.10 बजे घंटाघर चौराहा पहुंचेंगे अखिलेश यादव। 6.30 बजे लखनऊ को प्रस्थान करेंगे सपा प्रमुख।
➡️ गोरखपुर: CM योगी का गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन आज। आज सीएम सुबह करेंगे पूजा अर्चना, गौ सेवा। उसके बाद लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम। गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा। कथा में सम्मिलित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। ब्रह्मलीन महंत युगपुरुष की पुण्य स्मृति में आयोजन। उसके बाद लखनऊ के लिए कर सकते प्रस्थान।
➡️ अलीगढ़: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ में। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों संग संवाद। विभागीय अधिकारियों की करेंगे समीक्षा बैठक। दोपहर 2.15 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह के आवास पहुंचेंगे। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों संग संवाद करेंगे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक।
➡️ गाजियाबाद: भाटिया पॉटरीज़ कंपनी में हादसा। ट्रांसफार्मर फटने से 3 मजदूर झुलसे। हादसे में 1 मजदूर की मौत। 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे। हादसे के बाद कंपनी ने नहीं दी जानकारी। नया ट्रांसफार्मर फटने से हुआ हादसा। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की घटना।
➡️ बुलंदशहर: अज्ञात वाहन ने युवती को मारी टक्कर। हादसे में युवती की मौके पर मौत। युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती। विधायक ने पुलिस, एंबुलेंस को दी सूचना। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना।
➡️ संतकबीरनगर: पुलिस ने 2 शातिर महिलाओं को किया अरेस्ट। महिला का झोला काटकर चेन चोरी की थी। ई-रिक्शा में बैठकर महिलाओं को बनाती थीं निशाना। MP के राजगढ़ निवासी अंजली, नगमा गिरफ्तार। कब्जे से पीली धातु की चेन, नकदी, फोन बरामद। एसपी ने 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।
➡️ बहराइच: बहराइच में तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर। टक्कर में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल। मटेरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️ ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में 9 लोगों की जलकर मौत। स्लीपर बस में लगी भीषण आग। ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही थी बस। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई जान। जीरो प्वाइंट से 32 किमी आगे हुई घटना।
➡️ अमरोहा: फार्म हाउस केयरटेकर ने पुलिसकर्मी पर लगाए आरोप। पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज करने का आरोप। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप। केयरटेकर रामनिवास ने एसपी को दी शिकायत। केयरटेकर ने SP से FIR दर्ज करने की मांग की। हसनपुर क्षेत्र के डीडी फार्म हाउस का मामला।
➡️ लखनऊ: पैसों के लेनदेन को लेकर बहनोई-साले में विवाद। विवाद के दौरान इमरान के पैर में लगी गोली। सूचना पर पारा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी निसार को पुलिस ने हिरासत में लिया। घायल इमरान, आरोपी दोनों नशे में थे। पारा थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ रायबरेली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज रायबरेली दौरा। दौरे से पहले सपा नेता की होल्डिंग बनी चर्चा का विषय। होल्डिंग में अखिलेश को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया। सपा नेता विश्वास द्विवेदी ने खुद को सुदामा बताया। बैनर पर लिखा “मेरे माधव, सुदामा की धरती में स्वागत”। PDA रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे अखिलेश यादव।
➡️ सहारनपुर: सहारनपुर में चोरी हुआ नवजात बरामद। जिला महिला अस्पताल से हुआ था बच्चा चोरी। बहादराबाद में नवजात संग पकड़ी गई महिला। निजी अस्पताल के बाहर पुलिस ने दबोचा। बच्चे को दूसरी महिला को सौंपने की थी तैयारी। आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेगी पूरे राज।
➡️ रायबरेली: बिजली विभाग की लापरवाही कर्मचारी पर पड़ी भारी। बिना सेफ्टी किट के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी। लाइट ठीक करते समय युवक को लगा करंट। करंट लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के किलौली की घटना।
➡️ लखनऊ: ग्रेटर नोएडा में 9 लोगों की जलकर मौत का मामला। मामले पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना। घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश। अधिकारियों को इलाज की व्यवस्था के निर्देश। मृतकों के परिजनों से संवाद के दिए निर्देश। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
➡️ कानपुर: मूंगफली लदे डीसीएम में लगी भीषण आग। बोनट में शॉर्ट सर्किट के बाद भड़की आग। चालक, परिचालक ने कूदकर बचाई जान। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। कोयला नगर एलिवेटेड पुल पर हुआ हादसा।
➡️ बहराइच: बहराइच में तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर। टक्कर में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल। मटेरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️ मिर्जापुर: 2006 बैच के दीवानों के इंक्रीमेंट, एरियर मामला। इंक्रीमेंट, एरियर के नाम पर पैसे लेने का आरोप। प्रति दीवान 2,200 लेने का लगाया गया आरोप। बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला ने लगाए आरोप। मिर्जापुर पुलिस पर सोशल मीडिया के जरिए आरोप। 57 सिपाहियों से दीवान बने पुलिसकर्मियों का इंक्रीमेंट। 43 पुलिसकर्मियों का अब तक इंक्रीमेंट नहीं लगा। पैसे लेने के बावजूद इंक्रीमेंट नहीं लगने का आरोप।
➡️ बुलंदशहर: अज्ञात वाहन ने युवती को मारी टक्कर। हादसे में युवती की मौके पर मौत। युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती। विधायक ने पुलिस, एंबुलेंस को दी सूचना। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना।
➡️ सहारनपुर: सहारनपुर में चोरी हुआ नवजात बरामद। जिला महिला अस्पताल से हुआ था बच्चा चोरी। बहादराबाद में नवजात संग पकड़ी गई महिला। निजी अस्पताल के बाहर पुलिस ने दबोचा। बच्चे को दूसरी महिला को सौंपने की थी तैयारी। आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेगी पूरे राज।
——————-
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’