September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर,23सितंबर2026*परेई गांव में साइकिल शो के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे—कई घायल

मुजफ्फरनगर,23सितंबर2026*परेई गांव में साइकिल शो के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे—कई घायल

🚨 मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग —

मुजफ्फरनगर,23सितंबर2026*परेई गांव में साइकिल शो के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे—कई घायल

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के परेई गांव में साइकिल शो के दौरान दो पक्षों के युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस विवाद के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Taza Khabar