ब्रेकिंग न्यूज
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26 विदेशी खरीदार और बड़े व्यापारिक ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। विदेशी खरीदार उपलब्ध कराने और बड़े व्यापारिक ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर देशभर के व्यापारियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ‘विजन ट्रेड इंडिया’ नाम की वेबसाइट के माध्यम से व्यापारियों को अपने जाल में फंसाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यापारियों को विदेशी खरीदारों और बड़े कारोबारी ऑर्डर दिलाने का भरोसा देकर उनसे रकम वसूलते थे। विश्वास कायम करने के लिए वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता था। मामले की जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, पैन कार्ड, कंपनी से संबंधित दस्तावेज और आईसीई-यूके के फर्जी प्रमाण-पत्र बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क, ठगी की रकम और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों के सामने आने की संभावना है। वेबसाइट के जरिए विदेशी खरीदार और बड़े ऑर्डर का झांसा ,,पुलिस के अनुसार आरोपी ‘विजन ट्रेड इंडिया’ नाम की वेबसाइट के माध्यम से थोक व्यापारियों को देश-विदेश में उनके उत्पाद बेचने और बड़े व्यापारिक ऑर्डर दिलाने का झांसा देते थे। गिरोह की ओर से कृषि उत्पाद, कपड़े एवं फैशन सामग्री, वाहन कल-पुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और रसायन समेत विभिन्न उत्पादों के लिए विदेशी खरीदार उपलब्ध कराने का दावा किया जाता था। व्यापारियों को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए पहले सदस्यता और सेवा शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई जाती थी। रकम मिलने के बाद प्रमाण-पत्र, सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अतिरिक्त भुगतान की मांग की जाती थी। इस तरह अलग-अलग मदों में लगातार धनराशि वसूली जाती थी। पुलिस जांच में व्यापारियों को उपलब्ध कराए गए कुछ प्रमाण-पत्रों के फर्जी होने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक रकम लेने के बाद आरोपियों द्वारा वास्तविक व्यापारिक ऑर्डर या खरीदार उपलब्ध नहीं कराए जाते थे और शिकायत करने पर फोन व व्हाट्सऐप संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया जाता था।तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और फर्जी प्रमाण-पत्र बरामद
साइबर क्राइम पुलिस ने ‘विजन ट्रेड इंडिया’ के नाम पर कथित साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सैनी निवासी पारासौली, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, गौरव कुमार निवासी पालमगांव, नई दिल्ली और मूल निवासी दरभंगा, बिहार तथा शिवम कुमार निवासी द्वारिका, नई दिल्ली और मूल निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक पैन कार्ड, कंपनी से संबंधित दस्तावेज और आईसीई-यूके के कथित फर्जी प्रमाण-पत्र बरामद किए गए हैं। मामले में थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 3(5), 111, 336(3), 338 और 340(2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की जांच की जा रही है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ तथा साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जय शर्मा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
More Stories
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली 23 सितम्बर 26*गिले-शिकवे खत्म, बृजभूषण शरण सिंह और स्वामी रामदेव ने मिलाया हाथ;
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*सास ने विधवा बहू को माना बेटी, कराया दूसरा विवाह—समाज के सामने पेश की इंसानियत की मिसाल*