September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

शामली 21 सितम्बर 26*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

शामली/सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नितिन नवीन के 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचने और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने का कार्यक्रम है।
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल तथा विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुनील चौधरी (नागल) ने शामली, थानाभवन, जलालाबाद, चंदेना माल सहित सहारनपुर क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत करने का आह्वान किया।

Taza Khabar