June 22, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली 11 फरवरी *महराजगंज में बसपा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रायबरेली 11 फरवरी *महराजगंज में बसपा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रायबरेली 11 फरवरी *महराजगंज में बसपा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बछरावां से बीएसपी प्रत्याशी लाजवंती कुरील के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

महराजगंज /रायबरेली बछरावां विधानसभा से बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील व लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हरीश सैलानी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर महराजगंज हैदर गढ़ रोड हनुमान मार्केट में बसपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बसपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होने से बसपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आपको बताते चलें कि बीएसपी के लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हरीश सैलानी ने महराजगंज हनुमान मार्केट में रिबन काटकर बसपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों बसपा समर्थक मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश सैलानी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी सरकारी कंपनियों को बेच रही है। किसान और नौजवान इस सरकार में हैरान व परेशान हैं क्षेत्र की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील को बछरावां विधानसभा से विधायक बनाने को लेकर गांव गांव टोलियों में समर्थक प्रचार व प्रसार कर रहे हैं। वही कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की जनता ने यूपी में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। लाजवंती कुरील ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर विधानसभा से बसपा का परचम लहराना है। महराजगंज कार्यालय का उद्घाटन होने के बाद लाजवंती कुरील का काफिला महराजगंज होते हुए मोन मुरैनी मऊ डेपार मऊ हलोर महाबलगंज आदि गांवो में जाकर जनसंपर्क किया। लाजवंती कुरील ने कहा कि हमारी जीत आप सबकी जीत होगी। गरीबों मजदूरों किसानों नौजवानों की जीत होगी। इस मौके पर बछरावां सेक्टर प्रभारी चंद्रभान मौर्य जिला अध्यक्ष बाल कुमार गौतम जिला सचिव श्यामसुंदर मौर्य पूर्व जिला संगठन मंत्री अशोक भारती जिला कोषाध्यक्ष पार्थ द्विवेदी विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी उपाध्यक्ष शिवांशु राव रामबरन पासी बजरंगी पासी सरजू प्रसाद शिवनारायण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.