September 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*

पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*

पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*सेवा संकल्प अभियान के तहत बीपी, शुगर और एक्स-रे की हुई मुफ्त जांच*

पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के डिमिया छत्तरजान पंचायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का निरीक्षण पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने किया।
शिविर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सभी का बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और एक्स-रे सहित कई तरह की जांचें की। जांच के बाद मरीजों को बीमारी के अनुसार मुफ्त दवाएं भी दी गईं।

*हर पंचायत में 2 अक्टूबर तक लगेगा हेल्थ कैंप*
विधायक विजय खेमका ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मकसद पंचायत स्तर पर ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें घर के पास ही जांच की सुविधा देना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जिले की सभी पंचायतों में इसी तरह के शिविर लगाएगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सहयोग शिविर, विकास शिविर और संत रविदास विकास शिविर के जरिए कल्याणकारी योजनाओं को टोला-मोहल्ले तक पहुंचा रही है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान से विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा किया जाएगा।

*भूमि सर्वे कार्य का भी लिया जायजा*
इस दौरान विधायक ने ईस्ट ब्लॉक में चल रहे भूमि सर्वे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और अमीनों को निर्देश दिया कि वे पंचायत के हर टोले-मोहल्ले में जाकर सर्वे करें, ताकि ग्रामीणों को कागज के लिए ब्लॉक का चक्कर न लगाना पड़े।
मौके पर स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. शरद कुमार, जीएनएम, एएनएम, आशा दीदी, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।