पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *टूटते रिश्तों को जोड़ा, 2 साल बाद फिर मिले पति-पत्नी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*परिवार परामर्श केंद्र में 21 मामलों की सुनवाई, 9 मामलों का हुआ निष्पादन*
पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 21 पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई। इस दौरान 9 मामलों का निष्पादन किया गया,
7 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जबकि 2 मामलों में समझौता नहीं होने पर उन्हें थाना और न्यायालय भेज दिया गया।
सभी मामलों को सुलझाने में महिला थानाध्यक्ष सह परामर्श केंद्र की संयोजिका राजनंदनी सिन्हा, सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, स्वाति बसंती, जीनत रहमान, रविंद्र शाह, आंचल रागिनी और कार्यालय सहायक नारायण कुमार गुप्ता की अहम भूमिका रही।
*2 साल से मायके में थी पत्नी, मारपीट का लगाया आरोप*
पहला मामला रुपौली थाना क्षेत्र का था। पति-पत्नी पिछले 2 साल से अलग रह रहे थे। पत्नी का आरोप था कि पति उसे बुरी तरह मारता-पीटता है और गाली-गलौज करता है, इसलिए वह मायके में रह रही है। केंद्र में दोनों को काफी समझाया-बुझाया गया। पहले तो पत्नी मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन काउंसलिंग के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने को तैयार हो गए। इस तरह 2 साल की जुदाई मिलन में बदल गई।
*सास-ससुर की दखल से उजड़ा घर*
दूसरा मामला माता-पिता के अनावश्यक हस्तक्षेप से जुड़ा था। एक बसा-बसाया परिवार सिर्फ सास-ससुर की दखलअंदाजी के कारण टूटने की कगार पर पहुंच गया था। केंद्र ने एक घंटे तक दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पति इस बात पर अड़ा रहा कि वह अपने माता-पिता से पूछे बिना पत्नी को ससुराल नहीं ले जाएगा। आखिरकार केंद्र ने उसे एक सप्ताह का समय दे दिया।
*7 जोड़ों में हुआ समझौता*
बाकी मामलों में भी केंद्र ने सराहनीय पहल की। कुल 7 परिवारों में समझौता कराकर उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। पुलिस का यह प्रयास टूटते परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*