कौशाम्बी 18 सितंबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
*चायल विधायक पूजा पाल ने अपनी ओर से एक वाटर कूलर एवं 20 कुर्सियां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया*
*भरवारी कौशाम्बी* भवन्स मेहता महाविद्यालय भरवारी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का मुख्य विषय मेरे सपनों का भारत रहा,जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चायल विधायक श्रीमती पूजा पाल उपस्थित रहीं उन्होंने सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत किया इसके उपरांत विधायक पूजा पाल को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विवेक कुमार त्रिपाठी ने की।छात्रों ने राष्ट्र निर्माण के विचार प्रस्तुत किए प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के विकास, शिक्षा सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार रखे। कड़े मुकाबले के बीच निर्णायकों के मूल्यांकन के उपरांत परिणामों की घोषणा की गई:
प्रथम स्थान: यवन (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)द्वितीय स्थान:सोनम मिश्रा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)तृतीय स्थान: गुड़िया (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को मिला विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।विधायक श्रीमती पूजा पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए आवश्यक 5 मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने अपनी ओर से एक वाटर कूलर एवं 20 कुर्सियां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्वेता ने भी सभा को संबोधित करते हुए आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से सशक्त भारत के निर्माण पर बल दिया अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर विवेक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजनों से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हैं। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. धर्मेन्द्र कुमार अग्रहरि द्वारा किया गया कार्यक्रम के आयोजन के दौरान प्रोफेसर रूबी चौधरी, प्रोफेसर विमलेश कुमार सिंह यादव, प्रोफेसर सतीश चंद्र तिवारी, प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर योगेश मिश्रा, डॉ. महेन्द्र उपाध्याय, डॉ. संजू और डॉ. वेद प्रकाश शुक्ला सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा 18 सितंबर 26*मथुरा की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 7 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल