पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी स्व. गंगा प्रसाद चौधरी की पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय खेमका रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय चौधरी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
*पत्रकारों को एक धागे में पिरोते थे गंगा बाबू – विधायक*
विधायक विजय खेमका ने कहा कि गंगा प्रसाद चौधरी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सभी पत्रकारों को एकजुट रखते थे। उन्होंने घोषणा की कि हर साल उनकी स्मृति में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
*नई पीढ़ी सीख ले – वरिष्ठ पत्रकारों ने किया याद*
वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने कहा कि नई पीढ़ी को गंगा बाबू के जीवन से सीखना चाहिए। जेपी आंदोलन के साथी दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि उनमें शुरू से ही क्रांतिकारी सोच थी, जो उनकी पत्रकारिता में भी दिखी।
कांग्रेस नेता गौतम वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने नेता और पत्रकार की भूमिका को कभी मिलाया नहीं और हमेशा पत्रकारों के हक में खड़े रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव मोहित पंडित ने किया। इस मौके पर नागेश्वर कर्ण, श्रवण कुमार, विनय कुमार, दिनकर स्नेही, अमित सिंह समेत कई पत्रकार और उनके पुत्र पुष्पेश कुमार मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन