March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 11 फरवरी *ईको की टक्कर से बालिका घायल*

औरैया 11 फरवरी *ईको की टक्कर से बालिका घायल*

औरैया 11 फरवरी *ईको की टक्कर से बालिका घायल*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव के सामने रोड क्रास कर रही एक बालिका को ईको गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस घायल बालिका को अपनी गाड़ी से औरैया अस्पताल लेकर गई।
शुक्रवार की शाम 5 बजे थाना क्षेत्र के फफूंद औरैया मार्ग पर स्थित गांव जगजीवनपुर निवासी श्याम सुंदर की आठ वर्षीय पुत्री दिव्या अपने घर से किराने की दुकान पर रोड क्रास करके घर का सामान लेने जारही थी। तभी औरैया की तरफ से आरही ईको गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होगई। राहगीरों की सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने ईको गाड़ी व ड्राइवर को पकड़ कर थाने भेजा तथा घायल बालिका को तत्काल अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल औरैया लेकर गये जहां से डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति गम्भीर होने पर सैफई के लिए रिफर कर दिया है।

Taza Khabar