*Big Breaking News अमित कुमार*
कानपुर नगर 11सितंबर 26*भाजपा नेता की हुंकार से केडीए का चर्चित भ्रष्टाचारी पूर्व केडीए vc का चहिता कश्यप कांत दुबे आया घेरे में,
अधिवक्ता अखिलेश दुबे प्रकरण में भी आया था कश्यप कांत दुबे का नाम, करोड़ो का काला बाजारी कर किया था गमन*
*वर्षों बाद एक बार फिर भ्रष्टाचार पर ईमानदारी पड़ी भारी, केडीए में चल रहे सिंडिकेट का एक प्यादा हुआ धराशाही*
*काफ़ी मशक्कत के बाद अब KDA में भ्रष्टाचार पर हुआ बड़ा एक्शन: तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी रजिस्ट्री में लिपिक बर्खास्त; 12 लाख की रिश्वत के आरोप में अमीन*
*कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया।*
*अलग-अलग मामलों की जांच के बाद KDA ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। चार भूखंडों की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में लिपिक प्रदीप कुमार सविता को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, विवादित प्रॉपर्टी का दोबारा आवंटन करने के मामले में पूर्व VC के चहते पीए रहे लिपिक कश्यप कांत दुबे को निलंबित कर दिया गया है।*
*सबसे गंभीर कार्रवाई 12 लाख रुपये रिश्वत के आरोप से जुड़े मामले में अमीन संतोष कुमार के खिलाफ हुई है। बताया जाता है कि मुआवजे के मामले में शिकायतकर्ता को 1.38 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान होने के बाद अमीन संतोष कुमार ने उससे ब्लैंक चेक लिया और 12 लाख रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कराए*।
*टीडीएस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए दोबारा 12 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगा। जांच के बाद संतोष कुमार का डिमोशन कर अमीन के मूल वेतनमान पर स्थायी रूप से पदावनत कर दिया गया है।वहीं मुखर्जी विहार के चार भूखंडों की फ्री-होल्ड रजिस्ट्री में गड़बड़ी के मामले में भी जांच और कार्रवाई हुई।*
*आरोप था कि गलत जानकारी देने और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर भूखंड संख्या 05, 13 एचआईजी, 10 एचआईजी और 11 की रजिस्ट्री कराई गई। मामले में पहले सहायक अभियंता अमनदीप तिवारी को जांच अधिकारी बनाया गया था। KDA की इस कार्रवाई से प्राधिकरण के कर्मचारी गढ़ अब सोच में पड़ गए हैं।*
*@all*

More Stories
पूर्णिया 11सितंबर 26*पूर्णिया में सिर कटी महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,
भागलपुर 11सितंबर 26*कोसी की तबाही से रंगरा के दर्जनों गांव बेहाल, पांच पंचायतों पर बाढ़ का कहर;
भागलपुर 11सितंबर 26*बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले सिपाही धनंजय पासवान ने मानवाधिकार संगठन से मांगी निष्पक्ष जांच