September 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 11सितंबर 26*पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कन्वर्जेंस समिति की बैठक संपन्न*

कौशाम्बी 11सितंबर 26*पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कन्वर्जेंस समिति की बैठक संपन्न*

कौशाम्बी 11सितंबर 26*पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कन्वर्जेंस समिति की बैठक संपन्न*

*कौशाम्बी।* मंझनपुर तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कन्वर्जेंस समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में परियोजना मंझनपुर,सरसवां,कनेली एवं शहर पश्चिमी से संबंधित बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई।बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि पात्र गर्भवती धात्री लाभार्थियों का चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें,ताकि कोई भी पात्र वंचित न रहे। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर पेयजल में ओवर हेड टैंक व पाइप फिटिंग नहीं है,वहां ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा एवं शहरी क्षेत्र में नगर निकाय द्वारा तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। बीडीओ व ईओ को इसके लिए निर्देशित किया गया आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण,पंखा,बल्ब एवं विद्युत कनेक्शन न होने की सूचना संबंधित सीडीपीओ 03 दिवस के अंदर उपलब्ध कराएंगे, ताकि विद्युत विभाग ग्राम पंचायत के समन्वय से विद्युतीकरण कराया जा सके।अनुपयुक्त भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची समस्त सीडीपीओ द्वारा 03 दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाये। उक्त सूची के आधार पर भवन मरम्मत अथवा स्थानांतरण की कार्यवाही की जायेगी।चिन्हित अति कुपोषित बच्चों बुकलेट के अनुसार कुल 64 बच्चों का कुपोषण प्रबंधन संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी जांच कराते हुए करेंगे चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराया जायेगा।बैठक में पुष्टाहार वितरण का नियमित आयोजन आंगनवाड़ी केंद्रों का प्राथमिक विद्यालयों में संचालन,हॉट कुक्ड योजना एवं गेहूं-चावल उठान तथा निःशुल्क भूमि प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।बैठक में खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर सरसवां कौशाम्बी,प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर सरसवां कौशाम्बी,खण्ड शिक्षा अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी मंझनपुर, सरसवां,कनेली,शहर पश्चिमी, मुख्य सेविकाएँ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।अंत में उपजिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय से पोषण अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Taza Khabar