बहराइच10फरवरी*पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को तमंचा-कारतूस के साथ धर दबोचा
हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध दर्ज है 22 मुकदमें
एंकरः- थाना मोतीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को एक अदद तमंचा व 02 कारतूस के साथ धर दबोचा। गुरूवार को थानाध्यक्ष मोतीपुर बृजानंद सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर गिच्चा पुत्र रिजवान निवासी मोतीपुर थाना मोतीपुर को बिचपरी पुलिया से एक अदद तंमचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 वोर के साथ धर दबोचा। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 68/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि. पंजीकृत कर जेल भेजा गया। हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध वन अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, गुण्डा एक्ट, मारपीट, जानलेवा हमला सहित 22 मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राम अशीष यादव, हे.का. मुलायम यादव,.हे.का.जाम मोहम्मद शामिल रहे।
रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-10 फरवरी 2022
मो.9792114006, 9415593246

More Stories
रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*