कानपुर देहात 9 सितंबर 2026**जिलाधिकारी के निर्देशन में नंदपुर गौशाला का संयुक्त निरीक्षण*
कानपुर नगर *जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को नंदपुर गांव स्थित गौशाला का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी डेरापुर श्री नीरज गौतम, खंड विकास अधिकारी डेरापुर एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (DYCVO), डेरापुर द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध पाया गया। गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण एवं वैक्सीनेशन मानक के अनुरूप तथा आवश्यकता के अनुसार कराया जाना पाया गया। साथ ही गौशाला परिसर में जलभराव की कोई समस्या नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा गौशाला में गौवंश के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को गौवंश की समुचित देखभाल एवं गौशाला की व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

More Stories
अयोध्या 9 सितंबर 26*16.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नैपुरा पंपिंग स्टेशन, 25 वर्षों बाद किसानों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत।*
लखीमपुर खीरी 9 सितंबर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
दिल्ली 9 सितंबर 26*— मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले