● दिल्ली 9 सितंबर 26*— मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 राज्यों के 14 जिलों में फैली 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। परियोजनाओं की अनुमानित लागत ₹10,783 करोड़ है और इन्हें 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए रेल ट्रैक से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के 17 जिलों में 5 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क में करीब 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी।
● कर्नाटक — ED की 18 ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक में 18 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। कार्रवाई में PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी तथा लोकसभा सांसद प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल बताए जा रहे हैं।
● दिल्ली — DRI की बड़ी कार्रवाई, 740 किलो गांजा-चरस जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने पिछले दो सप्ताह के दौरान चलाए गए अभियान में 740 किलोग्राम गांजा और चरस जब्त किया है। जब्त सामग्री में करीब 735 किलोग्राम गांजा/हाइड्रोपॉनिक गांजा और 5 किलोग्राम चरस शामिल है।

More Stories
अयोध्या 9 सितंबर 26*16.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नैपुरा पंपिंग स्टेशन, 25 वर्षों बाद किसानों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत।*
कानपुर देहात 9 सितंबर 2026**जिलाधिकारी के निर्देशन में नंदपुर गौशाला का संयुक्त निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी 9 सितंबर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन