September 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*

Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*

Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*

*संभाग के सभी जिलों में पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर, लापरवाही पर आबकारी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई*

रीवा। सागर जिले में जहरीली शराब से हुई घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कमिश्नर श्री शैलेन्द्र सिंह ने आबकारी अधिकारियों को संभाग के सभी जिलों में अवैध एवं कच्ची शराब की सप्लाई और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने बैठक में शामिल आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संभाग के सभी जिलों में अवैध और मिलावट युक्त कच्ची शराब की सप्लाई एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब जब्त की जाए और गश्त बढ़ाई जाए।

*सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर*
कमिश्नर ने कहा कि सीमावर्ती प्रदेश से लगे हुए क्षेत्रों पर विशेष तौर पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में सागर जिले जैसी घटना रीवा संभाग में घटित न होने पाए। ऐसी स्थिति बनने पर संबंधित आबकारी अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आबकारी अधिकारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की मदिरा दुकानों से मदिरा का सैंपल अनिवार्य रूप से लें। अवैध शराब की बिक्री वाले एरिया में टीम लगातार सर्चिंग करे और की गई कार्रवाई सभी को दिखनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध एवं मिलावटी शराब से यदि किसी की मृत्यु होती है तो अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान कमिश्नर ने अब तक विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

Taza Khabar