September 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा

लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा

लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा,रात्रि में जागरण का आयोजन।

लखनऊ*महायोगी गुरु गोरखनाथ जाहरवीर गोगा जी ट्रस्ट के तत्वाधान में हुआ भव्य गोगा नवमी कार्यक्रम का आयोजन,भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालू।

कस्बे में विभिन्न जगहों पर भी हुआ भव्य भंडारे का आयोजन।

बिधूना(औरैया):- खबर औरैया जनपद के बिधूना से है। जहां प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। कस्बा बिधूना ग्राम रठगांव में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गोगा नवमी पर्व और जाहरवीर गोगा जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजित विशाल भंडारेे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।भंडारे में बिधूना और आसपास के देहात क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि गोगा नवमी जाहरवीर गोगा जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन जाहरवीर गोगाजी का जन्म राजस्थान के गांव ददरेवा बागड़ में हुआ था। जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में जाहरवीर गोगा की सालों से अखंड जोत प्रज्ज्वलित हो रही है,वहीं गोरखनाथ का धूना भी सालों से निरंतर जागृत है।उन्होंने बताया कि सच्चे मन से 41 दिन पूजा अर्चना करने पर जाहरवीर गोगा सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।तो वहीं कानपुर से शुभम सलोना झांकी पार्टी से आये कलाकारों ने भगवान श्री राधा कृष्ण,मां काली,शंकर पार्वती की सुंदर मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की जिसे देख भक्तगण मंत्र मुग्ध हो गए।
इस मौके पर ट्रस्ट के *संरक्षक शिव नारायण अग्रवाल, मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल (गुरु जी),*ट्रस्टी माला चुनमुन गुप्ता*, *ट्रस्टी नीरज गुप्ता*,*ट्रस्टी दीपक गुप्ता*,जिला पंचायत सदस्य श्री कल्लू भूरे यादव,सुधा चौहान,रामपाल यादव,अंकुर गुप्ता,पंकज गुप्ता,अतुल गुप्ता,अरविंद वर्मा,गिरीश यादव,खलीफा यादव, राजीव शाक्य,रोहित गुप्ता,मानसी गुप्ता,मनोज गुप्ता,गुड्डू पंडित,रवि गुप्ता,दीपक यादव,अन्नू गुप्ता,प्रांशु अग्रवाल सहित कई बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- अंकुर गुप्ता यूपीआजतक लखनऊ

Taza Khabar