September 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*

अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*

अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*

मोतीगंज बीकापुर अयोध्या*कोतवाली बीकापुर क्षेत्र की मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार होने से परिवार में हड़कंप मच गया।*

*परिजनों का आरोप है कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को लेकर फरार हो गया घटना के बाद से परिजन बदहवास होकर उसकी तलाश में जुटे हैं।*

*लेकिन खबर लिखे जाने तक लड़की और युवक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका*

जानकारी के मुताबिक, कल शाम परिजनों ने जब नाबालिग लड़की को घर पर नहीं देखा तो उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बावजूद जब लड़की का पता नहीं चला तो परिजन मोतीगंज पुलिस चौकी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह को दी .

इसके बाद कोतवाली बीकापुर में लिखित शिकायत देकर नाबालिग की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई।

*मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे ने तत्काल प्रकरण को संज्ञान में लिया और प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीमों को तलाश में लगाया।*

पुलिस द्वारा लड़की और युवक की तलाश के साथ घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी बीच परिजनों की खोजबीन में उस ई-बाइक के बारे में जानकारी मिली, जिससे युवक के लड़की को लेकर जाने की बात सामने आई है।

बताया गया कि ई-बाइक कोछा बाजार स्थित मलेथू कनक मोड़ के पास लावारिस हालत में मिली थी।

बताया गया कि आज रात के समय डायल-112 पुलिस ने ई-बाइक को लावारिस अवस्था में पाया था और नजदीकी ग्रामीण की सुपुर्दगी में दे दिया था मामले की जानकारी होने पर बाइक को बीकापुर कोतवाली भेज दिया गया।

ई-बाइक के लावारिस मिलने से मामला और पेचीदा हो गया है, पुलिस अब रास्तों, संभावित ठिकानों और घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

खबर लिखे जाने तक नाबालिग की बरामदगी नहीं हो सकी पुलिस का दावा है कि लड़की को सकुशल बरामद करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट*