लखीमपुर खीरी 4 सितम्बर 26*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर अदालत का आयोजन
लखीमपुर-खीरी- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर, द्वितीय शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर लंबित वादों और प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
लोक अदालत में लघु फौजदारी, राजस्व, श्रम, स्टाम्प, चकबंदी, दाखिल-खारिज, व्यापार कर, नगर पालिका अधिनियम समेत विभिन्न मामलों का निस्तारण होगा। चिह्नित मामलों की जानकारी 9 सितंबर तक प्राधिकरण को देने के निर्देश हैं। आमजन से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

More Stories
मथुरा 4 सितंबर 26 विश्व विख्यात श्री बांके बिहारी मंदिर मे श्रद्धालु के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई
मथुरा 4 सितंबर 26* डकैती की योजना बना रहे 04 अभियुक्तगण को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार।*
लखनऊ 4 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*