BREAKING NEWS BANDA
*बाँदा 2 सितंबर26*मे मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार गिरने से दो वृद्ध महिलाओं की दबकर हुई मौत
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बाँदा – जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी, जहां अलग-अलग गांवों में कच्ची दीवारें ढहने से दो वृद्ध महिलाओं और एक मवेशी की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।
बता दे की कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि मूसलाधार बारिश के चलते पड़ोसी शारदा यादव की कच्ची दीवार सो रही 68 वर्षीय वृद्ध महिला प्यारी पत्नी रामरतन के ऊपर गिर गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना मरका थाना क्षेत्र के बैरफ गांव से सामने आई है दीवार गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध महदेईया पत्नी रामखेलावन की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस हादसे में पास बंधे एक मवेशी की भी मृत्यु हो गयी गई।
लगातार हो रही बारिश के कारण हुए इन हादसों से दोनों पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
लखनऊ / सुल्तानपुर ३ सितंबर २०२६ * योगी से मिलीं बबिता तिवारी,इसौली में सियासी हलचल तेज
सहारनपुर ३सितम्बर २०२६ * थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ मात्र दो दिन में लूट के मुकदमें में वांछित 02 शातिर लूटेरे/अभियुक्तगण गिरफ्तार…
मथुरा ३ सितंबर २०२६ * मथुरा लाइसेंसी बंदूक चोरी का खुलासा, बरसाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार