मथुरा 1 सितंबर 26 जन्माष्टमी का विश्व प्रसिद्ध त्योहार को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। आप सभी अवगत हैं कि जन्माष्टमी का विश्व प्रसिद्ध त्यौहार मनाया जाना है और मथुरा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं इस त्यौहार में भाग लेने के लिए। सर्वप्रथम जन्मभूमि पर और इसके अतिरिक्त वृंदावन में बिहारी जी मंदिर पर एवं अन्य मुख्य मंदिरों पर पूरे क्षेत्र को 07 ज़ोन और 35 सेक्टर में विभाजित कर पुलिस ऑफिसर्स और मजिस्ट्रेट्स की ड्यूटी लगाई गई है। लगभग 08 कंपनी पीएसी, 01 कंपनी आरएएफ, पीएसी की फ्लड प्लाटून, इन सभी का व्यवस्थापन किया गया है । इसके अतिरिक्त सादे वस्त्र में ड्यूटी लगाई गई है। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है और अभिसूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। निरंतर सभी लोग भ्रमणशील हैं। भंडारे लगाने वाले या अन्य आयोजक हैं, उनसे हम लोग वार्ता कर रहे हैं। जो होटल्स, आश्रम संचालक हैं उन सभी लोगों से भी वार्ता हुई है कि क्या करना है, क्या नहीं करना है, इसके बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया है। एक पूरे जिले भर का ट्रैफिक प्लान, जिसमें कहां-कहां नो एंट्री होगी, कहां वन-वे होगा, कहां भारी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा, और कहां से डायवर्जन रहेगा, यह भी बनाकर के क्यूआर कोड के माध्यम से, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से लोगों को अवगत भी कराया गया है। सभी तैयारियां कर ली गई हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस त्यौहार को हम लोग सकुशल संपन्न कराएंगे। जो भी श्रद्धालु यहां आएंगे, वह सुरक्षित रूप से और सुगमता से दर्शन लाभ प्राप्त करके अपने गंतव्य को वापस जाएंगे

More Stories
मथुरा 1 सितंबर 26* मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण)के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
बांदा1 सितंबर26*बिसंडा ब्लॉक के चौसड़ गांव में जलभराव से हाहाकार*
मुजफ्फरनगर 1 सितम्बर 26*युवक का शव मिलने से हड़कंप, मृतक की हुई पहचान*