September 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 31 अगस्त26* एसएसपी एक्शन में, भवानीपुर और मीरगंज में बरामद शव कांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण, जल्द खुलासे का दिया निर्देश*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और लंबित कांडों के त्वरित उद्भेदन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक *डॉ. शौर्य सुमन* लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी क्रम में एसएसपी महोदय ने आज भवानीपुर थाना क्षेत्र में गुमशुदगी के बाद बरामद हुए शव* और मीरगंज थाना में मिले अज्ञात शव के दोनों घटनास्थलों का स्वयं भौतिक निरीक्षण किया।

*DIU टीम को मिला टास्क, जल्द होगा खुलासा*

घटनास्थल पर बारीकियों से जांच के बाद एसएसपी ने दोनों कांडों के त्वरित उद्भेदन के लिए जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम और संबंधित थानाध्यक्षों को एक विस्तृत कार्य-योजना के तहत काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों मामलों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।

*निर्माणाधीन थाना भवन का भी किया निरीक्षण*
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने भवानीपुर थाना के नवनिर्मित थाना भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के हस्तांतरण से पहले सभी मूलभूत भौतिक सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय और जवानों के रहने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
एसएसपी के इस औचक निरीक्षण के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और दोनों जघन्य कांडों के जल्द खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।

Taza Khabar