गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की राजस्व व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
प्रदेशभर के डीएम, मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी, डीआईजी समेत पुलिस अधिकारी, नगर आयुक्त, सीएमओ और अन्य आला अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों की तैयारियों का भी विस्तृत अपडेट लिया और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनशिकायतों के गलत निस्तारण पर सख्त नाराजगी जताते हुए सीएम ने कहा कि “तारीख पर तारीख” की प्रवृत्ति हर हाल में बदलनी चाहिए।
पुराने और लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित जिलों से 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि असंतुष्ट शिकायतों की दोबारा जांच कर परीक्षण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गंभीर अपराधों में 5.1 प्रतिशत और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 3.9 प्रतिशत की कमी आई है।
कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हर सप्ताह जोन और रेंज स्तर पर क्राइम एनालिसिस करने के निर्देश दिए गए।
महिला और बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जन्माष्टमी के दौरान मथुरा-वृंदावन में व्यापक क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
वृंदावन में नया पुलिस सर्किल बनाने और मथुरा-वृंदावन के लिए अलग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन बिजली तारों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया।
उफनती नदियों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर विशेष सतर्कता, संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़े लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….