लखनऊ 29अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ अखिलेश यादव का CM योगी पर तीखा हमला, JPNIC को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, भ्रष्टाचार का एक दिन खुलेगा राज- अखिलेश, राम मंदिर गबन का जिक्र कर कसा तंज, भाजपा पर धर्म के नाम पर ढोंग का लगाया आरोप, ‘ये लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भी नहीं छोड़ेंगे’, गुप्त खजाने से निकलेंगी स्वर्ण सिल्लियां- अखिलेश, भाजपा की छवि पर भी अखिलेश ने उठाए सवाल, ‘70 हजार करोड़ में इनकी छवि नहीं सुधार सकता’, सबका नंबर लगेगा- अखिलेश यादव
➡️अलीगढ़ फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ पहुंचे जलालपुर चौकी, संपत्ति विवाद मामले में बयान दर्ज कराने पहुंचे, चाची से संपत्ति विवाद को लेकर चल रहा मामला, अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र का मामला
➡️नोएडा बिजली बिल उगाही के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, सरकारी राजस्व का पैसा कमा रहा प्राइवेट सिंडिकेट, छिजारसी में 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शन, फीडर नंबर-4 से 3800 वैध, 13 हजार अवैध कनेक्शन, 2017 से डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन पर रोक, रोक के बावजूद 13 हजार घरों में बिजली कनेक्शन, 13 हजार घरों से हर माह करोड़ों की उगाही का आरोप, बिजली विभाग को पहले से थी मामले की जानकारी, बिजली चोरी का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO ने किया खुलासा, CM के सामने पावर कॉर्पोरेशन चेयरमैन से जवाब तलब, चेयरमैन के सामने भी उठा बिजली सिंडिकेट का मुद्दा, मामला खुलते ही बिजली विभाग ने थाने में दी तहरीर
➡️सुल्तानपुर बोलेरो ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, चालक समेत बोलेरो को पुलिस ने पकड़ा, दोस्तपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️फर्रुखाबाद जिले में गंगा, रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, फर्रुखाबाद में गंगा ने लिया विकराल रूप, कासीराम कॉलोनी में घुसा बाढ़ का पानी, कासीराम कॉलोनी में 2 से 3 फीट भरा पानी, 500 परिवारों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त, गंगा नदी का जल स्तर पहुंचा 137.00 M पर, नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद क्षेत्र का मामला
➡️अमेठी अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, पुलिस ने अपने वाहन से पहुंचाया ट्रामा सेंटर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र का मामला
➡️ग्रेटर नोएडा 7 वर्षीय मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या, CCTV में बोरी में लाश ले जाता दिखा आरोपी, पहले बहला फुसलाकर एक घर में ले गया, पड़ोसी व्यक्ति ने घटना को दिया अंजाम, रेप कर हत्या की जताई जा रही आशंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम, इकोटेक 3 थाना इलाके की वारदात
➡️कानपुर नगर निगम भ्रष्टाचार मामले में मंडलायुक्त सख्त, मामले में जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, भ्रष्टाचार मामले की CDO की अध्यक्षता में होगी जांच, PWD, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी समिति में, ठेकेदारी, टेंडर प्रक्रिया, निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की होगी जांच, मामले में टेंडरों में कॉर्टेल बनाने वालों पर FIR, ठेकेदारों और भू-माफियाओं पर नामजद FIR, पुलिस खंगाल रही आरोपियों का आपराधिक इतिहास, नगर निगम के संदिग्ध कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच, समिति 5 दिन में अंतरिम, 10 दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी
➡️मैनपुरी SP के निर्देश पर अपराधी पर कठोर कार्रवाई, किशनी पुलिस ने चेकिंग के समय युवक को रोका, युवक के पास से तमंचा दो कारतूस हुए बरामद, आरोपी युवक राजेश उर्फ पूरन को कोर्ट भेजा, पकड़ा गया युवक राजेश हिस्ट्रीशीटर अपराधी, थाना किशनी के ग्राम नगला तारा का मामला
➡️दिल्ली ओखला औद्योगिक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंद घंटों में हथियारबंद लूट का खुलासा, मोबाइल लूटने वाले 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, लूटा मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
➡️बुलंदशहर वांछित बदमाश ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, बदमाशी के सॉन्ग के साथ वीडियो किया वायरल, 25 हजार का इनामी चेतन पुलिस की गिरफ्त से दूर, वायरल वीडियो में इनामी बदमाश लखन भी दिखा, लॉ छात्र अंकुर चौधरी पर हमले का आरोपी है चेतन, मामले में 3 बदमाशों को पुलिस भेज चुकी जेल, 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
➡️दिल्ली NLSIU ने 2026 बैच का दीक्षांत समारोह रद्द किया, 12 सितंबर को प्रस्तावित था दीक्षांत समारोह, छात्रों को डिग्रियां इन एब्सेंटिया देने का फैसला, 700 से अधिक NLSIU सदस्यों ने जताई आपत्ति, CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन की मौजूदगी पर आपत्ति, NLSIU छात्रों का NALSAR छात्रों के विरोध को समर्थन, छात्रों ने सार्वजनिक बयान जारी करने से किया इनकार
➡️प्रतापगढ़ महिला ने क्लास में घुसकर टीचर को पीटा, बच्चों के सामने पीटते हुए जमीन पर गिराया, बच्चे को खरगोश को मारने पर लगाई थी डांट, बच्चे को डांट लगाने पर नाराज हुई महिला, नाराज महिला ने टीचर पर किया हमला, टीचर की पिटाई का CCTV वायरल, मामले में केस दर्ज, जांच पड़ताल जारी, देल्हूपुर थाना क्षेत्र के स्कूल का मामला
➡️नेपाल नेपाल त्रासदी में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, नेपाल में अबतक 626 लोगों की मौत, फ्लैश फ्लड 537 विदेशी नागरिक लापता, 320 भारतीयों से अबतक सम्पर्क नहीं, लापता लोगों का आंकड़ा भी 2000 के पार, 4450 से ज्यादा लोगों को किया रेस्क्यू
➡️बुलंदशहर फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, साइबर क्राइम पुलिस ने इस्माइल और रुबेद को दबोचा, फर्जी आईडी के एक्टिवेट सिम साइबर ठगों को बेचते थे, आरोपियों के पास से 3 मोबाइल, 33 नई जियो सिम बरामद, आरोपी इस्माईल जियो कम्पनी का POS एजेंट है, एक आईडी पर 2 सिम निकलवाकर करते थे धोखाधड़ी, अब तक 150 से ज्यादा फर्जी सिम बेचने का आरोप, साथी कर्मचारी राशिद के माध्यम से प्राप्त करता था नई सिम, फर्जी सिम को लेकर पुलिस को मिलीं करीब 80 शिकायतें
➡️जालौन गांजा तस्करी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 2 कुंतल 27 किलो गांजे के साथ तस्कर अरेस्ट, चार गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, बरामद गांजे की 70 लाख रुपये कीमत आंकी गई, चेकिंग के दौरान आटा थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी, एएसपी ईशान सोनी ने किया मामले का खुलासा
➡️दिल्ली AIAPGET 2026 के 49 उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 49 उम्मीदवारों की 1 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा, AIAPGET 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 1 सितंबर को आयोजित होगी दोबारा परीक्षा, एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों का पालन करना जरूरी
➡️कानपुर युवक को अगवाकर पीटने का गंभीर आरोप, पत्नी और पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप, पुलिसकर्मियों पर जबरन ले जाने का आरोप, पत्नी संग मिलकर कार में बैठाने का आरोप, बेरहमी से पिटाई का युवक ने लगाया आरोप, पिस्टल दिखाकर मारने की धमकी देने का आरोप, सुनसान जगह ले जाकर अमानवीय व्यवहार का आरोप, बेहोशी के बाद थाने के लॉकअप में खुली आंख- युवक, बिना गिरफ्तारी के युवक को थाने लाने का आरोप, पीड़ित ने DCP साउथ से लगाई न्याय की गुहार, फिरोजाबाद के खंगर थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोप, सेन थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौकी का मामला
➡️अमेठी GNM नर्सिंग की छात्रा का शव मिलने का मामला, परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य, वार्डन पर कराया केस, मुंशीगंज थाने में परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, परिजनों का आरोप- बेटी का शव नहीं दिखाया गया, बिना शव दिखाए पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप, कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला था छात्रा का शव, मुंशीगंज थाना के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का मामला
➡️कुशीनगर आपसी विवाद में दो भाइयों में मारपीट, एक भाई ने दूसरे भाई पर किया हमला, धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान, हमले के बाद खुद को भी किया घायल, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी, पडरौना कोतवाली इलाके का पूरा मामला
➡️सहारनपुर बारिश में गन्ने की फसल पर बीमारी की चिंता होगी खत्म, गन्ना विभाग के ड्रोन से मिनटों में होगा छिड़काव, जलभराव वाले खेतों में भी ड्रोन से दवा का छिड़काव, सहारनपुर मंडल के तीन जिलों में मिलेंगे 36 ड्रोन, गन्ना समितियों पर किसानों को उपलब्ध होंगे ड्रोन
➡️कानपुर दुबई से चल रहे साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर कार्रवाई, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, कपिल देव, अमय प्रताप और रोहित सिंह गिरफ्तार, दुबई में बैठकर नेटवर्क चला रहा मुख्य सरगना, सुल्तान मिर्जा समेत कई आरोपी अभी भी फरार, कानपुर, उन्नाव समेत कई जगहों पर फैले तार, गरीब लोगों के पहचान पत्र लेकर करते थे फर्जीवाड़ा, फर्जी खाते और फर्जी फर्में खोलकर करते थे लेन-देन, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद, 89 क्रेडिट कार्ड और चेकबुक भी की गई बरामद, फजलगंज पुलिस ने किया मामले का खुलासा.

More Stories
कौशाम्बी 29अगस्त 26*श्रीकृष्ण मेला दधिकान्दो समिति ने सौंपा महापौर जी को ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*