August 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*

अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*

अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*

*जीएनएम छात्रा दीप्ति यादव की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई*

अमेठी/सुलतानपुर।मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा दीप्ति यादव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.रमेश और वार्डन नेहा शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मृतका की मां सुनीता यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला गरमा गया है।परिजनों ने मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।परिवार का आरोप है कि घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध थीं और उन्हें पूरी जानकारी दिए बिना शव के संबंध में जल्दबाजी में कार्रवाई की गई।परिजनों ने कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।मृतका की मां सुनीता यादव ने दो टूक कहा है कि जब तक सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होती,बेटी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।परिवार के इस रुख से पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।तहरीर के मुताबिक घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे दीप्ति की परिजनों से फोन पर बात हुई थी।इसके बाद कॉलेज से उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी गई।परिजन कॉलेज पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटनाक्रम को लेकर परिवार ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं।प्रभारी निरीक्षक बुजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य और वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar