August 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,

पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,

पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* श्रावण मास की पावन पूर्णिमा पर मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर मदनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अररिया जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए पूर्णिया में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार की रात जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर एकदिवसीय बोलबम सेवा शिविर लगाए गए, जिसका विधिवत उद्घाटन महापौर *श्रीमती विभा कुमारी* ने फीता काटकर किया।

*जगह-जगह महापौर का भव्य स्वागत*

महापौर ने सबसे पहले कसबा जोड़ा गुमटी, कटिहार मोड़ खुश्कीबाग और रौतारा टॉल प्लाजा स्थित चमरू पोखर में लगे सेवा शिविरों का उद्घाटन किया। इस दौरान सेवा समितियों ने अंगवस्त्र भेंट कर महापौर का जोरदार स्वागत किया, तो वहीं महापौर ने भी समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

*नवीनगर में माँ कामाख्या ट्रस्ट के शिविर में दिखा उत्साह*

नवीनगर, कसबा स्थित जोड़ा गुमटी में युवा राजद जिलाध्यक्ष *नवीन यादव* द्वारा आयोजित माँ कामाख्या ट्रस्ट निःशुल्क बोलबम सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम दिखा। इस मौके पर तिवारी बाबा जी महाराज, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक शेखर जायसवाल, रवि आनंद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महापौर ने कांवरिया भक्तों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और खुद अपने हाथों से जलपान कराया।

*खुश्कीबाग से ठाकुरबाड़ी तक सेवा ही सेवा*

इसी क्रम में महापौर ने कटिहार मोड़ खुश्कीबाग में आदिशक्ति युवा सेवा संघ, ठाकुरबाड़ी मोड़ कसबा रोड, भारत पेट्रोलियम के पास बालाजी सेवा संघ, जबलपुर के निकट विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ और नाका चौक, पूर्णिया सिटी में श्रीराम सेवा संघ द्वारा लगाए गए शिविरों में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा की।
मौके पर निकेश कुमार, रामजी यादव, गौतम सिंह, शंकर महतो, राहुल कुमार सहित सैकड़ों शिवभक्त मौजूद थे।

*बोलीं महापौर – कांवरियों की सेवा ही भोलेनाथ की सेवा है*

इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा, कांवरिया भक्तों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि यह स्वयं बाबा भोलेनाथ की सेवा का पवित्र स्वरूप है। कठिन यात्रा पर निकले इन शिवभक्तों की सेवा में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष की बात है।
उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी कांवरियों की यात्रा मंगलमय, सुरक्षित और सुखद हो और भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूरी करें।

*इनकी रही मौजूदगी*

इस भव्य आयोजन में जिला परिषद सदस्य विवेका यादव, पैक्स अध्यक्ष रुपेश यादव, पूर्व मुखिया अंगद मंडल, वार्ड पार्षद राकेश राय, बहादुर यादव, मुरारी झा, विकास यादव, गुड्डू सिंह, नीरज यादव, नाजिम मुखिया, मोहम्मद हसन, अभिषेक गुप्ता, राजा मुखिया सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Taza Khabar