मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
यूपीआजतक | चंदौली-मुगलसराय
चंदौली के मुगलसराय से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पित और सक्रिय रहे वरिष्ठ नेता मोहम्मद नईम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ का मुगलसराय शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
खबर विस्तार से
मोहम्मद नईम की नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों और उद्यमियों में भी उत्साह का माहौल है।
मो. नईम इससे पहले शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और लंबे समय से की जा रही संगठनात्मक सेवाओं को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मो. नईम का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व शहर अध्यक्ष मुगलसराय रामजी गुप्ता ने अपने कालीमहाल स्थित कैंप कार्यालय पर मो. नईम को मिठाई खिलाकर बधाई और आशीर्वाद दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
रामजी गुप्ता ने कहा कि मो. नईम के नेतृत्व में मुगलसराय का व्यापारी वर्ग एकजुट होगा और क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। वहीं, जिम्मेदारी मिलने के बाद मो. नईम ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुगलसराय के छोटे-बड़े व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मो. नईम के मनोनयन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
बधाई देने वालों में
सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व शहर अध्यक्ष मुगलसराय रामजी गुप्ता, नेहाल अख्तर, मृत्युंजय शर्मा, फैयाज अंसारी, धर्मवीर, एस. फाजिल, मोहन गुप्ता, दीपक गुप्ता, रमेश सिंह, सुनील सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
फिलहाल, मो. नईम की इस नई जिम्मेदारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में उत्साह है। अब देखना होगा कि उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष के रूप में मो. नईम व्यापारियों की समस्याओं को किस तरह संगठन और प्रशासन के सामने उठाते हैं।
कैमरामैन के साथ, यूपीआजतक के लिए रिपोर्ट।

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *