पूर्णिया बिहार 27 अगस्त 26*12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार !* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कार्यक्रम एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 12 सितंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय पूर्णिया सहित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
अधिक से अधिक वादों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार ने की, जबकि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी भी मौजूद रहीं।
बैठक में अवर न्यायाधीश द्वितीय सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय रंजय कुमार, अवर न्यायाधीश प्रथम सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रमोद रंजन, सदर मुंसिफ पल्लवी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजू कुमार साह, पियूष चावला, कमलेश कुमार, शिवांग श्रीवास्तव, मो. कामरान, पंकज कुमार तथा द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी गुफराना नाज और आशीष देव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
*प्री-काउंसिलिंग पर विशेष जोर*
सचिव सुनील कुमार ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने न्यायालयों से सुलहनीय प्रकृति के अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करें, पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजें और प्री-लोक अदालत बैठकों के माध्यम से सुलह की संभावनाओं को तलाशें।
*इन मामलों का होगा निपटारा*
राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, प्ली बार्गेनिंग, एनआई एक्ट की धारा 138, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, शमनीय ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, तलाक को छोड़कर वैवाहिक विवाद, भू-अधिग्रहण, सेवा एवं पेंशन, उपभोक्ता, राजस्व तथा अन्य दीवानी वादों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*