लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[27/08, 21:03] +91 97922 95599: लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को पवित्र रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। भारतीय संस्कृति की विशेषता में परिवार के प्रति दायित्व-बोध और कर्तव्य-भाव का संकल्प निहित है। इसलिए हमारे प्रत्येक पर्व में पारिवारिक संबंधों की आत्मीयता को प्रगाढ़ करने के साथ-साथ अपने दायित्वों और संकल्पों को दृढ़ करने का भाव भी समाहित रहता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में पर्व केवल उत्सव और आनंद के अवसर नहीं हैं, बल्कि वे समाज, संस्कृति, प्रकृति और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराने वाले अवसर भी हैं। रक्षाबंधन हमें अपने संबंधों की गरिमा, परस्पर रक्षा, विश्वास, सामाजिक समरसता और एक-दूसरे के प्रति दायित्व का स्मरण कराता है। आइए, हम सभी इस पावन पर्व को अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि युगों-युगों से रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को स्नेह, विश्वास और रक्षा के धागों से बांधता आया है। यह पर्व परिवार की एकता और आत्मीयता को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में परस्पर सम्मान, सहयोग और सद्भाव की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का प्रतीक है, जिसमें रिश्ते केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि कर्तव्य, विश्वास और संकल्प से भी जुड़े होते हैं। यह पर्व हमें अपने संबंधों के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ अपने व्यापक सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।
श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर हम सभी अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें तथा आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव को और अधिक मजबूत बनाएं।
[27/08, 21:03] +91 97922 95599: *लखनऊ।*
50 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान, स्व-घोषणा के आधार पर मिलेगी सुविधा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों के लिए प्रक्रिया को सरल किया है।
अब कई श्रेणियों में विद्युत सुरक्षा निदेशालय के निरीक्षण, एनओसी और लाइसेंसधारी ठेकेदार के कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता से छूट मिलेगी।
उपभोक्ता की स्व-घोषणा के आधार पर विद्युत कनेक्शन जारी किया जा सकेगा।
घरेलू, वाणिज्यिक, संस्थान, निजी नलकूप, निजी आवास निर्माण के अस्थायी कनेक्शन और ईवी चार्जिंग समेत कई श्रेणियों के 50 किलोवाट तक के कनेक्शन इस सुविधा के दायरे में आएंगे।
उपभोक्ता को घोषित करना होगा कि विद्युत स्थापना लाइसेंसधारी ठेकेदार द्वारा की गई है और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप है।
100 या अधिक लोगों के एकत्र होने वाले प्रतिष्ठानों, 10 या अधिक बेड वाले अस्पताल-नर्सिंग होम, शिक्षण संस्थानों, बैंक्वेट हॉल, हॉस्टल, थिएटर, संग्रहालय, प्ले जोन और बड़े रेस्टोरेंट आदि में सुरक्षा निरीक्षण व प्रमाण-पत्र की व्यवस्था जारी रहेगी।
ईवी चार्जिंग प्रतिष्ठानों के बेसमेंट में स्थित विद्युत स्थापना के लिए निरीक्षण के बाद एनओसी व कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा।
गलत स्व-घोषणा या विद्युत स्थापना से होने वाली दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होगी।
2 किलोवाट से अधिक लोड पर अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन डिवाइस सहित अन्य निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा।
इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल, तेज और उपभोक्ता हितैषी बनाना है।
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन डॉ. आशीष गोयल ने इसकी जानकारी दी।
[27/08, 21:03] +91 97922 95599: लखनऊ- स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी यूपी की।
वाहन स्क्रैपिंग के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश में नंबर वन रिकॉर्ड बनाया।
31 जुलाई तक प्रदेश में 1.97 लाख पुराने वाहन स्क्रैप किए गए।
पुराने वाहनों को हटाकर स्वच्छ और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वाहन मालिकों को स्क्रैपिंग के बाद रोड टैक्स में छूट का लाभ मिलेगा।
योगी सरकार आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था पर जोर दे रही है।
वाहन स्क्रैपिंग से प्रदूषण कम करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने की पहल।
विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की दिशा में स्वच्छ-सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा।।
[27/08, 21:03] +91 97922 95599: लखनऊ- कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य होगा डिजिटल और सुरक्षित।
योगी सरकार ने विद्यार्थियों की APAAR ID पर विशेष फोकस बढ़ाया।
‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ से पूरी शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
APAAR ID से विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी एक डिजिटल पहचान से जुड़ेगी।
मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट समेत अन्य प्रमाणपत्र डिजीलॉकर पर सुरक्षित रहेंगे।
डिजिटल रिकॉर्ड से दस्तावेजों के प्रबंधन और सत्यापन में आसानी होगी।
छात्रवृत्ति और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही विवरण के आधार पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।
शैक्षणिक सुविधाओं तक विद्यार्थियों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में पहल।।
[27/08, 21:03] +91 97922 95599: लखनऊ- रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान।
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई।
अभियान के दौरान 18 एफआईआर दर्ज, 182 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
कार्रवाई में 46 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई।
खोवा, पनीर, दूध और घी में मिलावट को लेकर विशेष जांच अभियान चला।
मिलावट में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और अन्य सामग्री पर भी कार्रवाई हुई।
कई मामलों में कारोबार बंद कराने के साथ प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
खाद्य विभाग की कार्रवाई से त्योहार पर मिलावटखोरों में मचा हड़कंप।।
[27/08, 21:03] +91 97922 95599: लखनऊ- पारा पुलिस ने अंतर्जनपदीय महिला चेन झपटमारी गिरोह का खुलासा किया।
पुलिस ने गिरोह की तीन शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सवारी ऑटो में महिला को उलझाकर गले से सोने की चेन छीनने का आरोप।
जनता और ऑटो चालक की मदद से तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु की चेन बरामद हुईं।
बरामद चेन का कुल वजन 16.8 ग्राम बताया गया है।
पूछताछ में 28 जुलाई को बुजुर्ग महिला की चेन चोरी की वारदात भी कबूली।
तीनों आरोपी कुशीनगर की रहने वाली, पुलिस ने संबंधित मुकदमों में कार्रवाई शुरू की।।
[27/08, 21:03] +91 97922 95599: *लखनऊ की प्रिया मिश्रा ने समुद्र की गहराई में मनाया रक्षाबंधन, अंडरवॉटर राखी का अनोखा वीडियो*
हैवलॉक आइलैंड में समुद्र के अंदर रक्षाबंधन, लखनऊ की प्रिया ने Buddy Air Share के जरिए दिया भरोसे का संदेश
*स्कूबा डाइविंग के दौरान भाई-बहन का अनोखा रक्षाबंधन, पानी के अंदर राखी बांधकर मनाया पर्व*
समुद्र की गहराई में राखी का जश्न, लखनऊ की अंडरवॉटर डाइविंग ट्रेनर प्रिया मिश्रा का अनोखा सेलिब्रेशन
*Out of Air होने पर Buddy से Air Share का संदेश, समुद्र के अंदर भाई-बहन ने बांधी राखी*
*पानी के अंदर राखी, सांसों का सहारा बना भाई-बहन का रिश्ता; हैवलॉक आइलैंड का अनोखा रक्षाबंधन*
लखनऊ की प्रिया मिश्रा का अंडरवॉटर रक्षाबंधन, स्कूबा डाइविंग के साथ भाई-बहन के भरोसे का संदेश
*समुद्र की गहराई में भाई-बहन का प्यार, हैवलॉक आइलैंड में अंडरवॉटर रक्षाबंधन का अनोखा जश्न*

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*