August 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर 27 अगस्त 26*गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा विदुरकुटी, युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद

बिजनौर 27 अगस्त 26*गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा विदुरकुटी, युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद

बिजनौर 27 अगस्त 26*गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा विदुरकुटी, युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद

 

बिजनौर। जनपद बिजनौर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र विदुरकुटी को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित 11 किलोमीटर लंबी लिंक रोड को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इंडियन राइजिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल चांदपुर रोड बिजनौर के मैनेजर मौलाना डॉक्टर फुरकान मेहरबान अली बिजनौरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम बिजनौर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मौलाना डॉक्टर फुरकान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है और बिजनौर जैसे जनपदों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विदुरकुटी को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी लिंक रोड बनने से आवागमन सुगम होगा, क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ इसके आस पास आने वाले गावों और बिजनौर के युवाओं को मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बेहतर सड़क संपर्क के साथ नए उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसर विकसित हो सकते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशवासियों के हित में लिए जा रहे निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बिजनौर को विकास और रोजगार से जुड़ी नई सौगातें मिलती रहेंगी।
*रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी हार्दिक शुभकामनाएं*

मौलाना डॉक्टर फुरकान मेहरबान अली बिजनौरी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश और देश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुविधा और उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और उनके एक सहयात्री के रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। जिस से महिलाओं को बड़ी राहत और सुविधा मिली है।