August 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 27अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 27अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 27अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡️ लखनऊ : स्टार्टअप को योगी सरकार का बड़ा प्रोत्साहन, कार्यक्रम का आज लोकभवन में होगा आयोजन, 107 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे CM, 9 इनक्यूबेटर्स को भी प्रोत्साहन राशि का वितरण, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का होगा शुभारंभ, नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, IIT कानपुर से जुड़े स्टार्टअप्स को प्रशंसा प्रमाण पत्र, लखनऊ और नोएडा में U-Hub डीप-टेक सेंटर की घोषणा, यूपी में 88 इनक्यूबेटर्स और 84 यूनिकॉर्न का दावा, देश में चौथा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम यूपी में।

➡️ गोरखपुर : वायु सेना प्रमुख का आज गोरखपुर भ्रमण, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह आज आएंगे, माथाबारी गांव का भ्रमण करेंगे एयर चीफ मार्शल, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे, रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान का दौरा करेंगे, सरस्वती गुरुकुल में छात्रों से संवाद भी करेंगे।

➡️ दिल्ली : CJI सूर्यकांत का अहम बयान, जजों पर लगे आरोपों को लेकर बयान दिया, जज पर लगे आरोप से निष्कर्ष नहीं- CJI, आरोपों की तय प्रक्रिया से होगी जांच- CJI, मीडिया रिपोर्ट के आधार पर फैसला नहीं- CJI, जस्टिस मेहता की चिंताओं पर SC ने लिया संज्ञान, मेहता की सामग्री पर कोर्ट की नजर, जस्टिस शर्मा के जवाब पर भी नजर, दोनों पक्षों की सामग्री पर होगा विचार, आगे की कार्रवाई पर बाद में फैसला, जज पर आरोप प्रक्रिया के तहत देखे जाएंगे।

➡️ दिल्ली : नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में भयंकर बाढ़, रसुवा, धादिङ्ग, नुवाकोट, चितवन जिले बाढ़ से प्रभावित, बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए, भीषण आपदा में कई लोगों की मौत की सूचना, मृतकों के परिजनों के प्रति RSS ने जताई संवेदना, पीड़ितों, घायलों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की, RSS ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिया, RSS ने लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया, आपदा की घड़ी में सहयोग करने का आग्रह किया।

➡️ दिल्ली : काबुल एबी गेट आतंकी हमले को 5 साल पूरे, आत्मघाती हमले में 13 अमेरिकी सैनिक शहीद हुए थे, करीब 160 अफगान नागरिकों की भी मौत हुई थी, अमेरिका ने 13 शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, हमले में शामिल ISIS-K आतंकी मो. शरीफुल्लाह अरेस्ट, FBI के मुताबिक, शरीफुल्लाह को अमेरिका लाया गया, शरीफुल्लाह को गिरफ्तार कर अमेरिका लाया गया, अमेरिकी अदालत ने शरीफुल्लाह को दोषी ठहराया, ISIS-K को मदद देने की साजिश में दोषी ठहराया।

➡️ दिल्ली : नेपाल के PM ने PM मोदी का आभार जताया, नेपाल PM ने फोन कर PM को धन्यवाद दिया, संवेदना व्यक्त करने के लिए PM को धन्यवाद दिया, मदद की पेशकश के लिए PM मोदी का आभार जताया, ‘मुश्किल वक्त में समर्थन की भावना की सराहना करते हैं’, भारत की एकजुटता की सराहना करते हैं- नेपाल PM, भारत-नेपाल के मजबूत, पुराने रिश्तों को अहम बताया, ‘भारत की मदद दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाता है’।

➡️ अलीगढ़ : काम से लौट रहे बुजुर्ग को JCB ने रौंदा, हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत, हादसे में स्कूटर भी हुआ क्षतिग्रस्त, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना।

➡️ महराजगंज : बाढ़ के डर के साए में बीत रही रात, नेपाल में जलप्रलय को लेकर अलर्ट, नदियों से सटे गांवों में अफसरों की दौड़, देर रात तक अधिकारी कर रहे निगरानी, एडीएम प्रशांत कुमार मौके पर सक्रिय, SDM सिद्धार्थ गुप्ता भी कर रहे निगरानी, ग्रामीणों के साथ प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता।

➡️ बहराइच : बहराइच में व्यक्ति की हत्या की गई, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की, रास्ते के विवाद के चलते की हुई हत्या, पत्नी ने 5 लोगों पर हत्या का लगाया आरोप, बहराइच कोतवाली देहात इलाके का मामला।

➡️ हरदोई : पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई फायरिंग, दोनों पक्षों में जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी, पत्थर लगने से विवेक सिंह घायल, पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी, सवायजपुर थाना क्षेत्र का मामला।

➡️ शामली : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, जिम से निकलकर जा रहे थे अंकित, 4 हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, अंकित पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित किया, मौके से 17 कारतूस के खोखे बरामद, हत्या के बाद बदमाश फरार, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, डीआईजी सहारनपुर समेत अधिकारी पहुंचे, आसपास के जिलों से भारी फोर्स बुलाई गई, बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गईं, बाबरी थाना क्षेत्र का मामला।

➡️ संभल : रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल, डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित किया, जुनावई थाना क्षेत्र के बैरपुर गांव के पास हादसा।

➡️ रायबरेली : संदिग्ध हालत में फल विक्रेता का शव मिला, दो दिन से घर से लापता था फल विक्रेता, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला।

➡️ लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, दोपहर 1 बजे अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

————————————————————————————