August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*

रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*

रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*

*सोमवार को 346 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण/शिलान्यास*

*सपेरा समुदाय व अन्य आवास विहीन 60 परिवारों को आवासीय पट्टे का आवंटन करेंगे सीएम*

*अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में भी शामिल होंगे सीएम योगी*

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री*

*लखनऊ, 23 अगस्तः* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायबरेली, बछरावां व हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। सीएम सपेरा समुदाय व अन्य आवास विहीन 60 परिवारों को आवासीय पट्टे का आवंटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में भी शामिल होंगे।

*तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए देंगे बड़ा उपहार*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली की रायबरेली, बछरावां व हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सीएम यहां 624 करोड़ रुपये की 185 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 277 करोड़ रुपये की 162 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

*सपेरा समुदाय व अन्य आवास विहीन 60 परिवारों को आवासीय पट्टे का करेंगे आवंटन*
मुख्यमंत्री यहां सपेरा समुदाय व अन्य आवास विहीन 60 से अधिक परिवारों को आवासीय पट्टे का आवंटन भी करेंगे। यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खाते मे 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र व चाबी आदि प्रदान करेंगे।

*इन प्रमुख योजनाओं का होगा लोकार्पण/शिलान्यास*
36 करोड़ से अधिक की महराजगंज-इन्हौना मार्ग के सुदृढ़ीकरण, 24 करोड़ से अधिक की राशि से पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल (जी प्लस 12) के निर्माण, 21 करोड़ से अधिक की कुंदनगंज व पश्चिमगांव-टेरा-अघौरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण होगा। वहीं 24-24 करोड़ से अधिक की लागत से शिवगढ़ विकास खंड के ओसाह ग्राम तथा बेला-भेला में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 3 करोड़ रुपये से हरचंदपुर में खीरों-पाहो संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 4.10 मीटर स्पान आरसीसी बॉक्स पुलिया के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे।

*अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में भी होंगे शामिल*
सीएम योगी अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में भी शामिल होंगे। वह उनकी स्मृति में 21 करोड़ से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण भी करेंगे। सीएम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिवारों को सम्मानित तथा अवध केसरी स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।

Taza Khabar