August 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- प्राइवेट होटल की बेसमेंट खुदाई में बड़ा हादसा सामने आया। इंद्रप्रस्थ एस्टेट की 50 मीटर से ज्यादा बाउंड्री गिर गई। दीवार गिरने से अपार्टमेंट के लोगों में दहशत फैल गई। इंद्रप्रस्थ एस्टेट में करीब 140 परिवार रहते हैं। बारिश के बीच बेसमेंट की खुदाई से बाउंड्री गिरने का आरोप है। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने प्रदर्शन किया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया। गुड बेकरी के मालिक उमेश आहूजा का होटल बताया जा रहा है। हादसे के बाद निर्माण कार्य को लेकर लोग नाराज हैं और फ्लैट निवासियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। इंद्रप्रस्थ एस्टेट आईटी चौराहे के पास स्थित है।

➡महराजगंज- गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मामला भिटौली क्षेत्र के ग्राम बलुवा का है।

➡प्रयागराज- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुंचे। पीएम पोषण योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 18 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड का चेक सौंपा। मौर्य ने कहा कि सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील है। रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है।

➡महराजगंज- Malkist बिस्किट की नेपाल में भारी मांग के बीच तस्करी का मामला सामने आया है। तस्कर भारत से नेपाल बिस्किट ले जा रहे थे। पुलिस ने 2 लाख 91 हजार रुपये के बिस्किट पकड़े हैं। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मामला ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एसएसबी रोड का है।

➡मथुरा- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मथुरा पहुंचे। वह वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर उनके घर पहुंचे। आवास पर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

➡हापुड़- बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने DM कविता मीणा पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान वृद्धा ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। DM ने कहा, “बुखार हुआ है आपको, मौसम ठंडा हुआ है।” उन्होंने कहा कि अगर बैग में दवाई होगी तो वह देखेंगी। जिलाधिकारी की मानवता वाली वीडियो वायरल हो रही है। DM गढ़मुक्तेश्वर इलाके के निरीक्षण पर पहुंची थीं।

➡हरदोई- अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। मौत के बाद डॉक्टर और कर्मचारी फरार हो गए। परिजनों ने डायरेक्टर सलिल अवस्थी पर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सलिल अवस्थी के पास कोई डिप्लोमा नहीं है। मामला पाली कस्बे के शिव प्रभा हॉस्पिटल का है।

➡हरदोई- ऑटो में युवक से 15 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामप्रसाद ने सफर के दौरान चोरी का आरोप लगाया है। साण्डी थाने में मामले की शिकायत की गई है। मामला साण्डी थाना क्षेत्र के मानीमऊ का है।

➡लखनऊ- सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह ने बताया कि आरक्षण और संविधान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि संविधान और आरक्षण के लिए BJP सबसे बड़ा खतरा है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ों का हक मारे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई जारी रहेगी।

➡बदायूं- युवक से ई-रिक्शा में लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़ित उझानी क्षेत्र का निवासी दानवीर सिंह है। आरोप है कि चांदी की चेन, फोन और 16,500 रुपये लूटे गए। युवक हरिद्वार से नौकरी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने चालक और ई-रिक्शा को पकड़ लिया है। मामला बिसौली थाना क्षेत्र का है।

➡मेरठ- किठौर में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि पूर्व विवाद को लेकर समझौता चल रहा था। मामला थाना किठौर क्षेत्र का है।

➡लखनऊ- नोएडा किंग्स और लखनऊ फॉल्कन्स के बीच मैच हुआ। नोएडा ने लखनऊ को 157 रन का लक्ष्य दिया। लखनऊ के गेंदबाज अभिनंदन ने 4 विकेट चटकाए। नोएडा के प्रशांत वीर ने 30 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। राशिद सिद्दीकी ने भी 48 रन बनाए।

➡सिद्धार्थनगर- भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी भारत से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचता था। पुलिस ने दो बाइक, मास्टर चाबी, फोन और नेपाली करेंसी बरामद की। मोहाना पुलिस ने आरोपी को ककरहवा बॉर्डर से पकड़ा।

➡मुजफ्फरनगर- हिंदू नाबालिग किशोरी से गैंगरेप मामले में आरोपी आदिल का अल्फा क्लीनिक सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस निरस्त किया है। आरोप है कि अस्पताल और कॉलेज में दुष्कर्म किया गया। फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामला नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ले का है।

➡संभल- कमरे में JE राम वीरेश का शव मिला। वह विद्युत विभाग में ट्रांसमिशन JE थे। मृतक किराए के कमरे में रहते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया। मामला थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र का है।

➡मुरादाबाद- SP रणविजय सिंह का मानवीय रूप देखने को मिला। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर परेशान वृद्धा की मदद की गई। SP ने वाहन रुकवाकर वृद्धा को TMU हॉस्पिटल पहुंचाया। अंतिम सोमवार को लेकर हाईवे पर लाखों कांवड़िये मौजूद थे।

➡फर्रुखाबाद- बिजली पोल में करंट उतरने से हादसा हो गया। करंट लगने से दो गोवंशों की मौत हुई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। पुलिस और बिजली विभाग के SDO मौके पर पहुंचे। SDO के समझाने के बाद जाम खोला गया। मामला कोतवाली फर्रुखाबाद के बजरिया का है।

➡कानपुर- बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रामलीला मैदान, कोतवाली और बेकनगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

➡मथुरा- थाना फरह क्षेत्र में आगरा ANTF ने कार्रवाई की। जैविक खाद के बीच गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने करीब 1.25 करोड़ रुपये का 2.50 कुंतल गांजा जब्त किया। पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सप्लाई आगरा और अलीगढ़ में होनी थी।

➡बुलंदशहर- NREC कॉलेज कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर घायल सुनील को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित ने पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। मामला खुर्जा नगर क्षेत्र के जंक्शन मार्ग का है।

➡ऋषिकेश- पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खुद को किंग ऑफ उत्तराखंड बताने वाले जगजीत उर्फ जग्गा को गिरफ्तार किया गया। जग्गा समेत दो साथियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोप है कि तीनों भूमि और पारिवारिक विवादों में दखल देते थे। लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग में शामिल थे। जग्गा और उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। वर्ष 2016 से 2026 तक 11 मुकदमे दर्ज हैं। जग्गा के घर से KING OF उत्तराखण्ड लिखा बोर्ड बरामद हुआ।

➡दिल्ली- आरक्षण संशोधन की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज के प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इलाके में BNSS की धारा 163 लागू होने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई की और कई लोगों को हिरासत में लिया।

➡मुजफ्फरनगर- पश्चिमी यूपी में त्यागी-ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन आयोजित हुआ। घोसी सांसद राजीव राय मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। सोहंजनी तगान के RK फार्म हाउस में सम्मेलन हुआ। राजीव राय ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला।

➡अम्बेडकरनगर- लोवर PCS परीक्षार्थियों को सुविधा का लाभ मिला। परीक्षार्थियों के रहने के लिए निःशुल्क कमरे और खाने की व्यवस्था की गई। नारायण फाउंडेशन की ओर से व्यवस्था की गई थी। बीजेपी नेता विवेक मौर्य की पहल पर मौर्या स्टेट मैरिज लॉन पुंथर टांडा में व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों ने व्यवस्था की सराहना की।

➡सोनभद्र- महंगाई के खिलाफ सपा ने अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों की आरती उतारी। चीनी, दाल, चावल, तेल और प्याज की आरती की गई। बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया। प्रदर्शन रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में हुआ।

➡मेरठ- दलित-गुर्जर नेताओं को थर्ड डिग्री देने मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ निलंबित किए गए हैं। आंदोलन के ऐलान के बाद कार्रवाई की गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने नेताओं को थर्ड डिग्री देकर “चोली डांस” कराया। IPS अविनाश पांडेय पर भी आरोप लगाए गए हैं। आरोपी IPS और SOG टीम पर FIR की मांग की गई है। कल मेरठ से सहारनपुर तक आंदोलन का ऐलान किया गया है।

➡उन्नाव- राष्ट्रगान विवाद पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बयान दिया है। उन्होंने वायरल वीडियो को भ्रामक बताया। महाना ने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान रुकने की बात गलत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के समय वह वहां मौजूद नहीं थे। गॉर्ड ऑफ ऑनर और राष्ट्रगान का कार्यक्रम अलग-अलग था।

——————————

Taza Khabar