देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त
देहरादून, 21 अगस्त। उत्तराखंड शासन ने राज्य सूचना आयोग में आयुक्त की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना में बताया गया है कि उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 एवं उत्तराखंड सेवा का अधिकार (संशोधित) अधिनियम, 2014 की धारा 13(1) एवं धारा 15 के तहत प्राप्त शक्तियों के अंतर्गत राज्यपाल ने दीपेन्द्र चौधरी की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।
नियुक्ति शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी। अधिसूचना के मुताबिक उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है।
आयुक्त के वेतन, भत्ते और सेवा की अन्य शर्तें उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 की धारा 15(5) के प्रावधानों के अनुसार होंगी।
शासन की ओर से जारी अधिसूचना पर सचिव पंकज कुमार पांडेय के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प