चुनाव आयोग की बंदिशों के बावजूद चुनाव प्रचार में उड़ रही नियमों की धज्जियां
औरैया। भले ही निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 से बचाव के साथ ही चुनाव आचार संहिता के तहत जनसंपर्क अभियान में नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। इसके बावजूद इस पर अंकुश लगाने वाले अधिकारी चुप्पी साधे नजर आ रहे हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 से बचाव व चुनाव आचार संहिता के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की व्यवस्था निर्धारित है, वही निर्धारित व्यवस्था के तहत वाहनों व भीड़ के संबंध में अनुमति लिया जाना जरूरी है, किंतु बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 203 तथा औरैया विधानसभा क्षेत्र 204 में चुनावी समर में कूदे अधिकांश प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा सरेआम जनसंपर्क अभियान में निर्धारित 20 लोगों के स्थान पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटाकर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती देखी जा रही है। ऐसा नहीं है कि प्रत्याशियों द्वारा कई कई गाड़ियों के काफिले और निर्धारित क्षमता से अधिक भीड़ के साथ किए जा रहे जनसंपर्क की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं है बल्कि यह सब जानते हुए भी वह चुप्पी साधे हुए नजर आ रहे हैं। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि इस जनसंपर्क के दौरान उमड़ रही भीड़ में लोग 2 गज की निर्धारित दूरी का पालन करने की कौन कहे मास्क लगाए भी नजर नहीं आ रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।