August 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*

मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*

*मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION*
*थाना- राया*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर अपनी पुत्री की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से ट्रॉली बैग में रखकर यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड़ के पास झाड़ियों में फेंक देने वाले अभियुक्त व अभियुक्ता को आजीवन कारावास एवं अभियुक्त को 7,000/- रुपये व अभियुक्ता को 6,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना राया जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 395/2022 धारा 302/201/34 भादवि व मु0अ0सं0 396/2022 धारा 27/30 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 19.08.2026 को माननीय न्यायालय ए0डी0जे0 ई0सी0 एक्ट मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त नितेश यादव पुत्र गामा प्रसाद यादव निवासी गली नं0 65 बदरपुर रोड बन्द एक्सटेंशन थाना बदरपुर दक्षिण-पूर्व दिल्ली को आजीवन कारावास व 7,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा एवं अभियुक्ता बृजवाला पत्नी नितेश यादव निवासी गली नं0 65 बदरपुर रोड बन्द एक्सटेंशन थाना बदरपुर दक्षिण-पूर्व दिल्ली को मु0अ0सं0 395/2022 धारा 302/201/34 भादवि में आजीवन कारावास व 6,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*