ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा 19अगस्त 26*विकास खण्ड स्तर की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने विकास खण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए।
पंचायत भवनों में रोस्टर के अनुसार सचिवों एवं पंचायत सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रातः 10 से 12 बजे तक रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए।
कम प्रगति वाले विकास खण्डों में शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायतों में लंबित आरआरसी सेंटरों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने को कहा।
सामुदायिक शौचालयों का भुगतान लंबित न रखने तथा सभी शौचालयों का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विद्यालयों में अनधिकृत प्रवेश एवं बिना अनुमति वीडियो/फोटो बनाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
सभी विकास खण्डों में पोषण वाटिकाएं विकसित कर वहां उगाई जाने वाली सब्जियों का बच्चों के पोषण एवं मिड-डे मील में उपयोग सुनिश्चित कराने को कहा।
डीसी एनआरएलएम को अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने एवं पूर्व गठित समूहों का शुद्धीकरण कराने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना में नरैनी, बड़ोखर खुर्द एवं महुआ की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए 10 दिनों में सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी; गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।
More Stories
नई दिल्ली 9 अक्टूबर 26*: “पुलिस को ढाल बनाकर ये मत सोचना कि बच जाओगे—कानून से ऊपर कोई नहीं!”
राँची 9 अक्टूबर 26*झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन: 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, राज्य में शोक की लहर
लखनऊ9 अक्टूबर 26*शादी के रजिस्ट्रेशन में आधार को अब उम्र का प्रमाण नहीं माना जाएगा।*