*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता, मेडिकल के लिए तरसता और भटकता पीड़ित खा रहा न्याय के लिए ठोकरें।*
कानपुर नगर*हैलेट अस्पताल में सेंट्रल जोन के थानों से पहुंचने वाले पीड़ितों का बीते करीब ढाई माह से मेडिकल न होने का मामला अब स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर चुका है।*
*गंभीर चोटों के साथ न्याय की उम्मीद लेकर सरकारी अस्पताल पहुंच रहे पीड़ितों को मुख्य चिकित्सक अधिकारियों के बीच खींचातानी के चलते मेडिकल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और मजबूरी में निजी अस्पतालों की भारी फीस चुकानी पड़ रही है।*
*पीड़ितों को कार्रवाई और व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन जमीनी हालात डामा डोल हैं,यानी इलाज और मेडिकल जैसी जरूरी व्यवस्था भी मानो सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है*।
*मेडिकल रिपोर्ट में देरी से न केवल घायल की हालत बिगड़ने का खतरा है, बल्कि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। पीड़ितों के अनुसार आखिर जिम्मेदार विभाग कुंभकरण की नींद से कब जागेगा।किसी गंभीर घायल की जान जाने के बाद या किसी पीड़ित के न्याय से वंचित हो जाने के बाद?
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा का जोरदार स्वागत,,,
मथुरा 7 अक्टूबर 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर की नई कार्यकारिणी का गठन,,,