उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
उन्नाव*जिले की सबसे पुरानी सांस्कृतिक प्रतियोगिता संगीत महासंग्राम के नौवें संस्करण की शुरुआत पोस्टर लॉन्चिंग के साथ कि गयी। इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स के बैनर तले, सन 2005 में शुरू किए गए इस टैलेंट हंट शो के सीजन 9 की पोस्टर लॉन्चिंग संस्थापक डॉ मनीष सेंगर, मुख्य संरक्षिका निम्मी अरोड़ा, संरक्षकों डॉ अभिषेक मिश्रा और वेद प्रकाश साहू, अनुराग सिंह राठौर, इवेंट डायरेक्टर राहुल कश्यप, कोरियोग्राफर श्रेयांश समी वर्मा, समाजसेवी अनूप चौधरी, फ़ैज़ खान डॉन, सरदार गुरप्रीत सिंह, तन्मय श्रीवास्तव, फ़ैज़ सिटी रिव्यु, राहुल सोनी आदि ने की। डॉ मनीष सेंगर ने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का परचम लहराने वाले गायक विशाल मिश्रा और वोमेनिया बैंड की फाउंडर स्वाती सिंह, सारेगामापा फेम नम्रता सिंह, फ़िल्म डायरेक्टर आशीष चौधरी, एक्ट्रेस प्रज्ञा और माही, मॉडल और एक्ट्रेस कनिष्का, कोमेडियन लक्ष्य सहित बड़ी संख्या में कलाकार इसी मंच से आगे आए हैं। । श्रीमती निम्मी अरोड़ा ने बताया सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग के प्रतिभागी जूनियर और सीनियर ग्रुप में प्रतिभाग करेंगे। राहुल कश्यप और वेद प्रकाश साहू ने बताया उन्नाव, कानपुर, लखनऊ सहित कई जनपदों के प्रतिभागी अपने हुनर की आजमाइश करेंगे। आयोजकों ने बताया जल्द ही ऑडिशन्स शुरू होंगे और ग्रैंड फिनाले में संगीत, फ़िल्म और टी वी जगत और मॉडलिंग की नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में प्रतिभागियों को अत्याधुनिक मंच पर ख़िलाब के लिए अवसर मिलेगा। अधिवक्ता रामबोध शुक्ला, समाजसेवी चेतन मिश्रा, जितेंद्र दीक्षित जीतू, आलोक अवस्थी, मॉडलिंग एंड डांस गुरु शैलू वर्मा, कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह आदि ने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों का इस ग्रैंड शो में भाग लेने के लिए आवाहन किया।

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*