प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*
प्रयागराज। प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीआरडी विभाग के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सबसे प्रमुख घोषणा दैनिक मानदेय में वृद्धि की है। अब पीआरडी जवानों को प्रतिदिन ₹500 के स्थान पर ₹600 मानदेय मिलेगा।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद पीआरडी जवानों में खुशी की लहर है। विभागीय स्तर पर इसे जवानों के परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान माना जा रहा है।
कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधा
पीआरडी जवानों के लिए ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना’ की भी घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत पात्र जवानों को आयुष्मान भारत योजना के तहत संबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इस व्यवस्था से जवानों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च को लेकर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्दी भत्ते की घोषणा
मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए वर्दी भत्ते की घोषणा भी की है। लंबे समय से ड्यूटी के दौरान वर्दी और उससे जुड़े खर्च को लेकर जवानों की जरूरतों को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
माघ मेला और कुंभ में जवानों की भूमिका सराहनीय
प्रयागराज में माघ मेला, कुंभ और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान पीआरडी जवानों ने सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिन-रात ड्यूटी, लंबी दूरी तक पैदल गश्त और पुलिस विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले जवानों के कार्य की व्यापक सराहना हुई।
विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सहायता और विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में पीआरडी जवानों की मौजूदगी महत्वपूर्ण रही। कठिन परिस्थितियों में भी जवानों ने अनुशासन और धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जिला कमांडेंट ने दी बधाई
प्रयागराज के जिला कमांडेंट पीआरडी गुलशन शर्मा ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर सभी पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां जवानों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान हैं। उन्होंने जवानों से अपील की कि वे आगे भी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाते रहें।
उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान जिस तरह पुलिस विभाग के साथ मिलकर विभिन्न आयोजनों और सामान्य ड्यूटी में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उससे विभाग की सकारात्मक पहचान मजबूत हुई है।
गुलशन शर्मा ने कहा कि प्रयागराज के सभी पीआरडी जवानों पर उन्हें गर्व है और मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इन सौगातों से जवानों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को पीआरडी जवानों के कल्याण और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मानदेय वृद्धि, कैशलेस इलाज और वर्दी भत्ते जैसी सुविधाओं से जवानों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*