नई दिल्ली17अगस्त26*ISI से कनेक्शन वाले 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क खत्म हुआ- अमित शाह
नई दिल्ली*गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले ISI समर्थित ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ को खत्म कर दिया है। इसके 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है।”
गृहमंत्री ने बताया है कि ISI से फंड पाने वाले इस गुट के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। जिसमें IED, ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे शामिल थे।
यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

More Stories
झाँसी18अगस्त26*बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फिर फूंके PM, HM और DM के पुतले
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा